Dholera एसआईआर में भूमि, भूखंडों में सालाना 2,000-3,000 करोड़ रुपये का निवेश

By Prabhasakshi News Desk | Sep 07, 2024

मुंबई । गुजरात में धोलेरा विशेष निवेश क्षेत्र (एसआईआर) की रियल एस्टेट परिसंपत्तियों में सालाना 2,000-3,000 करोड़ रुपये का नया निवेश हो रहा है। एक रियल एस्टेट डेवलपर ने कहा कि इसमें मुख्य रूप से उत्तर भारत के निवेशक भूमि और भूखंड खरीद रहे हैं। डेवलपर ने कहा कि ये निवेश परियोजना में बढ़ते विश्वास को दर्शाते हैं। धोलेरा एसआईआर परियोजना को केंद्र और गुजरात सरकार द्वारा अहमदाबाद से लगभग 100 किलोमीटर दूर एक विशेष उद्देश्यीय कंपनी धोलेरा इंडस्ट्रियल सिटी डेवलपमेंट लिमिटेड (डीआईसीडीएल) के माध्यम से संयुक्त रूप से विकसित किया जा रहा है। 

आइजी ग्रुप के संस्थापक ललित परिहार ने कहा, “हर साल हम जमीन और भूखंड में 2,000-3,000 करोड़ रुपये का नया निवेश देख रहे हैं। यह ज़्यादातर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुरुग्राम और नोएडा से आ रहा है।” उनके अनुसार, निवेशक दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे के अंतर्गत आने वाली परियोजना धोलेरा एसआईआर में अपने प्रारंभिक निवेश पर कुछ वर्षों में अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। समूह ने कहा कि परियोजना के लिए पहले चरण के बुनियादी ढांचे का लगभग 95 प्रतिशत काम गुजरात सरकार द्वारा पहले ही पूरा कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

सचिन तेंदुलकर के साथ Debut करने वाले Salil Ankola डिप्रेशन में, Pune के सेंटर में भर्ती हुए

Cooper Connolly का तूफानी शतक पड़ा फीका, Sunrisers Hyderabad ने जीता रोमांचक मैच

West Bengal: अब ममता बनर्जी नहीं रहीं मुख्यमंत्री, राज्यपाल आरएन रवि ने भंग की विधानसभा

सियासत का नया व्याकरण लिखता जनादेश 2026