असम व्यापार शिखर सम्मेलन में 4.78 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2025

असम सरकार को व्यापार शिखर सम्मेलन में कुल 4.80 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्य सचिव रवि कोटा ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘एडवांटेज असम 2.0 निवेश एवं अवसंरचना शिखर सम्मेलन’ के समापन समारोह के दौरान राज्य सरकार और विभिन्न कंपनियों के बीच 2.75 लाख करोड़ रुपये के लगभग 270 समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

कोटा ने कहा, ‘‘हमें अबतक लगभग 4.78 लाख करोड़ रुपये के कुल निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इसमें शीर्ष उद्योगपतियों के एमओयू और घोषणाएं शामिल हैं।’’ उन्होंने कहा कि कुल आंकड़े में मुकेश अंबानी और गौतम अदाणी जैसे उद्योगपतियों द्वारा की गई 1.25 लाख करोड़ रुपये और बुनियादी ढांचे के विकास में सरकारी कंपनियों की 78,000 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणाएं शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

CJI Surya Kant की Bench का सख्त रुख, Public Safety की PIL पर कहा- हम सरकार नहीं, देश नहीं चला सकते

Middle East संकट और US Dollar की मजबूती का असर, Gold Rate में लगातार गिरावट जारी

Donald Trump की चेतावनी बेअसर! World Cup खेलने पर अड़ी ईरान की टीम, दिया कड़ा संदेश

IPL 2026 से पहले KKR को तगड़ा झटका, स्टार गेंदबाज़ Harshit Rana पूरे टूर्नामेंट से हुए बाहर