अमीरी की चाहत में गया निवेशकों का पैसा, Bitcoin में आई 50% की गिरावट

By टीम प्रभासाक्षी | Jan 24, 2022

क्रिप्टोकरेंसी वित्तीय लेनदेन का एक जरिया है। बिल्कुल भारतीय रुपये और अमेरिकी डॉलर के समान, अंतर बस इतना है कि यह दिखाई नहीं देती, ना ही आप इसे छू सकते हैं। इसीलिए इसे डिजिटल करेंसी कहा जाता है। दुनिया भर में यह बहुत लोकप्रिय भी हुई है। लेकिन अब Bitcoin के भाव में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। Bitcoin की कीमत शनिवार को गिरावट के साथ 34,042 डॉलर तक आ गई थी, जो नवंबर के समय में 69,000  डॉलर के करीब पहुंच गई थी। इस तरह से देखा जाए तो Bitcoin में 3 महीने में लगभग 50% की गिरावट आ चुकी है। इसका मतलब यह है कि जिन लोगों ने इसमें निवेश किया है उनकी संपत्ति नवंबर से अब तक आधी हो चुकी है। दुनिया में सबसे बड़ी थी क्रिप्टोकरेंसी में इस गिरावट के कारण इसका बाजार वैल्यू भी लगभग 600 अरब डॉलर घट गया है।

क्रिप्टो बाजार को हुआ नुकसान

नवंबर 2021 में Bitcoin ने अपने उच्चतम स्तर को छुआ था। तब से लेकर अब तक Bitcoin में 600 अरब डॉलर और पूरे क्रिप्टो के बाजार के वैल्यूएशन में एक लाख करोड़ की कमी आ चुकी है।

क्या है प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी का हाल

Coin market cap के मुताबिक Bitcoin में 18.15 फ़ीसदी की गिरावट आ चुकी है। यह गिरावट पिछले 7 दिनों में आई है, अभी यह 35,324.46 डॉलर पर ट्रेंड कर रहा है। Etherum का भाव, 2500 डॉलर से नीचे आ चुका है। इसकी कीमत में पिछले 7 दिनों में लगभग 26 फ़ीसदी की गिरावट आई है। इसकी कीमत 2,460.94 डॉलर रह गई है। इसी तरह Binance में पिछले 7 दिन में 24.17% की गिरावट आ चुकी है और यह 374.85 डॉलर पर आ गया है। यही हल Solana का भी है इसमें भी 34.69% की गिरावट आ चुकी है। यह भी गिरावट के साथ 96.82 डॉलर पर आ गया है।

 मीम बेस्ड क्रिप्टो करंसी डॉजकॉइन की कीमत भी गिरकर 0.14 डॉलर के नीचे आ गई है। अप्रैल 2021 के बाद इस का सबसे निचला स्तर है। Avalanche में भी एक सप्ताह में 32.77 फ़ीसदी की गिरावट के साथ 62.13 डॉलर पर है।क्रिप्टो करेंसी में इन गिरावटों के बीच EL Salvador के राष्ट्रपति Nayib Bukele ने बताया है कि उनके देश में इस गिरावट के दौरान बिटकॉइन खरीदे हैं। उन्होंने ट्वीट किया है, कुछ लोग सच में काफी सस्ते में बेच रहे हैं।

प्रमुख खबरें

West Bengal Elections Re-polling | दक्षिण 24 परगना के 15 केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! Petrol-Diesel Price में ₹28 तक की बढ़ोतरी के बने आसार

Liverpool फैंस को मिली बड़ी राहत, Mohamed Salah की Injury पर आया अपडेट, जल्द लौटेंगे मैदान पर

Thomas Cup में भारत का धमाल, Chinese Taipei को 3-0 से रौंदकर Semi-Final में बनाई जगह।