Ayodhya में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिये आमंत्रण नहीं मिला है : Sukhu

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2024

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को कहा कि उन्हें अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अब तक आमंत्रण नहीं मिला है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भगवान राम ‘‘हमारी आस्था के केंद्र हैं और हम उनके दिखाए रास्ते पर चलेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ अभी तक अयोध्या से कोई आमंत्रण नहीं मिला है, लेकिन आमंत्रण मिले या न मिले, भगवान राम हमारी आस्था के केंद्र हैं और हम उनके दिखाए रास्ते पर चलेंगे।’’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। पार्टी ने अभी तक आमंत्रण पर कोई फैसला नहीं लिया है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu की सियासत में भूचाल, Congress का दावा- AIADMK के लिए तीसरा स्थान नई हकीकत

AI Summit में चीनी Robot पर घिरी Galgotias University, प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- देश का अपमान, मिले सख्त सज़ा

Future War की तैयारी: Indian Army की Kill Chain अब AI से होगी और भी घातक

George Soros पर घिरी BJP? Pawan Khera ने Kiren Rijiju से पूछा - किस मंत्री ने की मुलाकात?