IOA ने राष्ट्रीय महासंघों से टीकाकरण कराने वाले खिलाड़ियों का ब्यौरा मांगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

नयी दिल्ली। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने राष्ट्रीय महासंघों से टीकाकरण करवाने वाले उन खिलाड़ियों और अधिकारियों का ब्यौरा मांगा है जो 23 जुलाई से शुरू होने वाले ओलंपिक खेलों के ​लिये तोक्यो जाने वाले हैं। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा और महा​सचिव राजीव मेहता ने कहा कि उन्हें गुरुवार तक अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को ब्यौरा सौंपना है। अभी तक भारत से विभिन्न खेलों के 90 से अधिक खिलाड़ियों ने एक साल के लिये स्थगित किये गये तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है। आईओए ने राष्ट्रीय खेल महासंघों (एनएसएफ) से प्रश्नावली का जवाब देने के लिये कहा है जिसमें आठ सवाल हैं। इस प्रश्नावली में टीकाकरण करने वाले खिलाड़ियों और अधिकारियों की संख्या, पहला टीका लेने की तिथि, अगला टीका लगाने की तिथि और टीका का नाम आदि शामिल हैं। एनएसएफ को यह भी बताने के लिये कहा गया है कि उनके खिलाड़ी और अधिकारी किस स्थान या देश से तोक्यो जाएंगे और तोक्यो रवाना होने से पहले वे वहां कितना समय बिताएंगे।

प्रमुख खबरें

TMC के चुनाव चिह्न और नाम पर रोक, ममता खेमे ने आदेश को बताया गैरकानूनी

PM Modi के 76वें जन्मदिन पर Chhattisgarh में जले 1.5 करोड़ से अधिक मिट्टी के दीये

Faridabad में बंधक बनाकर फिरौती मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी