पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के बाद IOC, BPCL, HPCL के शेयरों में गिरावट दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2024

नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद तेल बाजार कंपनियों (ओएमसी)- इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, बीपीसीएल और एचपीसीएल के शेयरों में शुक्रवार को गिरावट आई। बीएसई पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) का शेयर 8.10 प्रतिशत गिरकर 459.60 रुपये पर आ गया। 

इसे भी पढ़ें: Electoral Bonds खरीदने वाली कंपनियों में InterGlobe Aviation, SpiceJet भी शामिल

सार्वजनिक क्षेत्र के ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत अब 94.72 रुपये प्रति लीटर होगी, जो पहले 96.72 रुपये प्रति लीटर थी, जबकि डीजल की कीमत अब 89.62 रुपये के बजाय 87.62 रुपये प्रति लीटर होगी। शेयर बाजार में, बीएसई बेंचमार्क 529 अंक या 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,568.28 पर कारोबार कर रहा था।

प्रमुख खबरें

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत