आईओसी प्रमुख बोले, तोक्यो ओलंपिक स्थगित करना जल्दबाजी होगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2020

वाशिंगटन। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिकसमिति के अध्यक्ष थामस बाक ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक खेल स्थगित करना ‘जल्दबाजी’ होगी लेकिन स्वीकार किया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते अलग अलग परिदृश्यों पर विचार किया जा रहा है। बाक ने न्यूयार्क टाइम्स से कहा कि आईओसी अपने कार्यबल और विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह पर अमल करेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि तोक्यो ओलंपिक24 जुलाई से नौ अगस्त तक होंगे। उन्होंने कहा कि खेलों को रद्द करने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने कहा ,‘‘ हम अलग अलग परिदृश्यों पर विचार कर रहे हैं लेकिन अभी ओलंपिक में साढे चार महीने बाकी हैं। अभी खेलों को स्थगित करना जल्दबाजी होगी। अभी तक तो हमें कार्यबल से कोई सुझाव मिला भी नहीं है।’’ ओलंपिक क्वालीफायर्स पर भी इस महामारी की गाज गिरी है और अभी तक प्रतिशत खिलाड़ियों ने ओलंपिक कोटा हासिल नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें: खुद को सबसे अलग करके आजादी के नये मायने समझ में आये: मैरी कॉम

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने वाराणसी भूमि अधिग्रहण याचिकाएं खारिज कीं, पुराना मुआवजा सही ठहराया

Kariba Lake में 90 की क्षमता वाली नौका पलटी, 15 यात्रियों की मौत और 27 लापता

Nikhil Gupta को US Court अब 20 नवंबर को सुनाएगी सजा, पीड़ित के अनुरोध पर टली सुनवाई

Mizoram में MZP प्रदर्शन के बाद MPSC भर्ती रुकी, 14 अगस्त तक की परीक्षाएं रद्द