By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2021
जिनेवा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने इन आशंकाओं को खारिज किया है कि जापान की जनता की राय नकारात्मक होने से तोक्यो ओलंपिक रद्द होंगे। वहीं आईओसी की वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में प्रदर्शनकारियों ने बाधा डाली। आईओसी के कार्यकारी बोर्ड की सालाना बैठक के बाद बुधवार को यह प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई थी। तोक्यो में कोरोना संक्रमण के बढते मामलों के कारण आपातकाल लागू है। जापान में हुई रायशुमारी में भी अधिकांश लोगों का मत था कि 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होने वाले इन खेलों को रद्द कर दिया जाये।