इंडियन ऑयल असम में करेगी ‘एलपीजी पंचायत’ का आयोजन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2018

गुवाहाटी। इंडियन ऑयल कारपोरेशन कल राज्यभर में 296 ‘एलपीजी पंचायतों’ का आयोजन करेगी। इसका मकसद लोगों के बीच घरेलू रसोई गैस के उपयोग के बारे में जागरुकता फैलाना और नए कनेक्शन सुनिश्चित करना है। कंपनी के असम आयल डिवीजन के मुख्य महाप्रबंधक उत्तिया भट्टाचार्य ने कल यहां पत्रकारों से कहा कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 20 अप्रैल को ‘उज्ज्वला दिवस’ आयोजित करने का निर्णय किया है। यह ग्राम स्वराज अभियान का हिस्सा है जिसके तहत 296 एलपीजी पंचायतें आयोजित की जाएंगी।

इंडियन ऑयल का प्रयास असम के 27 जिलों के 3,042 गांवों को धुंआ रहित बनाने का है। ग्राम स्वराज अभियान के तहत यहां घरेलू रसोई गैस के नए कनेक्शन दिए जाने हैं। यह अभियान 14 अप्रैल को शुरू किया गया जो पांच मई तक चलेगा। असम में अभी कुल 64.8% आबादी के पास गैस कनेक्शन है जो अनुमानित आधार पर 71.39 लाख परिवार होते हैं। पिछले वित्त वर्ष में 14.50 लाख नए कनेक्शन भी दिए गए हैं।

प्रमुख खबरें

ईरान से नहीं था कोई खतरा, इजरायल की वजह...अमेरिकी प्रशासन में युद्ध को लेकर पड़ी फूट, ट्रंप के टॉप अधिकारी ने दिया इस्तीफा!

IPL 2026 से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, Star Bowler Josh Hazlewood शुरुआती मैचों से बाहर!

हमसे न हो पाएगा, तालिबान से निपटने में लगे हैं, आप अपना खुद देख लो...मुनीर ने सऊदी-पाक के NATO वाले समझौते से झाड़ लिया पल्ला?

CSK को मिला Dhoni का उत्तराधिकारी? Sanju Samson की एंट्री पर AB de Villiers का बड़ा बयान