Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 25, 2026

कर्नाटक के भारी और मध्यम उद्योग मंत्री एम बी पाटिल ने सोमवार को कहा कि डिजिटल बुनियादी ढांचे, नवीकरणीय ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में काम करने वाली लक्जमबर्ग स्थित कंपनी इनोवेशन प्लेटफॉर्म कैपिटल (आईपीसी) ने तीन चरणों में राज्य में 83,480 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने आईपीसी ग्लोबल के प्रबंध भागीदार और चेयरमैन गुरशरण सिंह कुंदन के नेतृत्व में कंपनी के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां चर्चा की। मंत्री ने एक बयान में कहा कि आईपीसी ने तीन चरणों में 2,250 मेगावाट के कुल आईटी लोड और 1,000 मेगावाट की हरित हाइड्रोजन क्षमता के साथ एक एकीकृत बेंगलुरु-तुमकुरु हरित हाइड्रोजन और हाइपरस्केल डेटा सेंटर मंच का प्रस्ताव दिया है।

प्रमुख खबरें

Parvinder Singh Jhotta Murder Update | चिट्टा की लाइव कवरेज करने वाले एंटी-ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या का मुख्य आरोपी राजस्थान से दबोचा

पूर्वोत्तर भारत में वित्तीय और बैंकिंग समावेश को बढ़ावा: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा आह्वान

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर