IPL 2022: फ्लेमिंग को मोईन अली के एक हफ्ते में टखने की चोट से उबरने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2022

मुंबई। दबाव में चल रही चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम को अगले कुछ और मुकाबलों में सीनियर खिलाड़ी मोईन अली की सेवाएं नहीं मिलेंगी लेकिन मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग को उम्मीद है कि इंग्लैंड का यह आलराउंडर एक हफ्ते में चोट से उबर जाएगा। मोईन को शनिवार को ट्रेनिंग सत्र के दौरान टखने में चोट लगी थी और वह सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में नहीं उतरे जिसमें सुपरकिंग्स को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। मोईन सुपरकिंग्स की ओर से पिछला मुकाबला 17 अप्रैल को खेले थे और इस मैच में भी टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ तीन विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।

इसे भी पढ़ें: टीवीएस मोटर और पेट्रोनास ने पेट्रोनास टीवीएस रेसिंग टीम बनाने के लिए मिलाया हाथ

सुपरकिंग्स की टीम मौजूदा सत्र में चोटों से जूझ रही है। तेज गेंदबाज दीपक चाहर और एडम मिल्ने पहले ही चोटों के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। सोमवार को क्षेत्ररक्षण करते हुए अंबाती रायुडू के हाथ में भी हल्की चोट लगी थी और उन्हें उपचार कराना पड़ा था। शीर्ष क्रम के विफल रहने के बाद रायुडू ने 39 गेंद में सात चौकों और छह छक्कों से 78 रन की पारी खेलकर सुपरकिंग्स को मैच में बनाए रखा था लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘ब्रेक के समय जब देखा तो उसके हाथ में खरोंच आई थी। उस पर बर्फ लगाई गई और शायद वह पट्टी बांधकर खेला।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह वही हाथ है जिसमें कुछ समय पहले फ्रेक्चर हुआ था, यह चोट भी अभी ताजा है और इस तरह की पारी से बेशक कुछ नुकसान हो सकता है।’’

फ्लेमिंग ने खराब फॉर्म से जूझ रहे रविंद्र जडेजा को बल्लेबाजी क्रम में महेंद्र सिंह धोनी से ऊपर भेजने के फैसले का भी बचाव किया। धोनी ने पिछले मैच में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ टीम को यादगार जीत दिलाई थी जब उन्होंने अंतिम ओवर में एक छक्का और दो चौके जड़े थे।

कोच ने कहा, ‘‘हमने 12वें ओवर (13वें ओवर) में विकेट गंवाया। हमने इस पर काफी चर्चा की है, धोनी के आने का सबसे अच्छा समय 15 ओवर के बाद है और जडेजा ने हमारे लिए बीच के ओवरों में आकर कुछ अच्छी पारियां खेली हैं और हम एक या दो मैच के आधार पर इसे नकार नहीं सकते।’’ सुपरकिंग्स के कमजोर गेंदबाजी आक्रमण को देखते हुए भारत के अंडर-19 विश्व कप स्टार राजवर्धन हांगरगेकर को मौका दिए जाने से जुड़े सवाल पर फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘उसे मौका दिया जा सकता है लेकिन हमें सतर्क रहना होगा। मुझे पता है कि उसने अंडर-19 स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन इसका (आईपीएल का) स्तर अलग है।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi