धर्मशाला में भारत की पहली ‘Hybrid Pitch’ का अनावरण किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2024

भारत की पहली ‘हाईब्रिड पिच’ का सोमवार को यहां हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) स्टेडियम में भव्य समारोह में अनावरण किया गया। इस समारोह में आईपीएल चेयरमैन अरूण धूमल और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर तथा एसआईएस के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट निदेशक पॉल टेलर जैसे क्रिकेट से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।

टेलर ने इस प्रतिष्ठित परियोजना में साझेदारी के लिए एचपीसीए का आभार जताया। हाइब्रिड सतह को स्थापित करने में एक महत्वपूर्ण घटक ‘यूनिवर्सल मशीन’ है जिसे 2017 में एसआईएसग्रास द्वारा विकसित किया गया था और इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट मैदानों में समान पिचें बनाऩे में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आईसीसी ने टी20 और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में हाईब्रिड पिचों के इस्तेमाल को स्वीकृति दी है और योजना है कि इस साल से इनका इस्तेमाल चार दिवसीय काउंटी चैंपियनशिप में किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Student Protest: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, राज्य FIR वापस लेने को स्वतंत्र, आपराधिक इतिहास पर भी साफ किया रुख

Lucknow में CM Yogi Adityanath का बयान, विपक्ष नकारात्मकता छोड़े

Lok Sabha ने Supreme Court में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने वाला विधेयक किया पारित

Commonwealth Games 2026 राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को राज्यसभा में बधाई