By Kusum | Oct 20, 2023
आईपीएल की पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का गेंदबाजी विभाग और मजबूत हो गया है। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने श्रीलंकाई पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है।
लसिथ पहले मुंबई के लिए गेंदबाजी करते थे। अब मलिंगा कप्तान रोहित शर्मा के साथ मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी को और धार देंगे। इससे पहले लसिथ मलिंगा मुंबई न्यूयॉर्क के लिए गेंदबाजी कोच और SA20 में MI केपटाउन के लिए गेंदबाजी कोच का काम देखते हैं।
गौतरतलब है कि, लसिथ मलिंगा श्रीलंकाई टीम के पूर्व तेज गेंदबाज थे। कई बार उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से अपने टीम को जीत दिलाया है। बता दें कि, लसिथ मलिंगा साल 2008 से मुंबई इंडियंस से जुड़े हैं। जिसमें उन्होंने 11 साल एक गेंदबाज के रूप में टीम के लिए खेला। मलिंगा ने कई बार अपनी गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस को निर्णायक मैच भी जिताया है।