IPL 2024: आरसीबी का शिविर शुरू, अगले कुछ दिन में जुड़ेंगे विराट कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 14, 2024

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने इंडियन प्रीमियर लीग से पहले अपने शिविर की शुरूआत की लेकिन उसके स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अगले कुछ दिन में टीम से जुड़ेंगे। आरसीबी को आईपीएल में गत चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 22 मार्च को पहला मैच खेलना है।

कोहली पितृत्व अवकाश के कारण इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला भी नहीं खेले थे। बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ कोहली अगले कुछ दिन में पहुंचेंगे।’’ कोहली टीम के सालाना कार्यक्रम ‘आरसीबी अनबॉक्स’ में भी पहुंच सकते हैं जिसमें प्रशंसकों को अपने पसंदीदा सितारों की झलक देखने का मौका मिलता है।

डु प्लेसी ने आरसीबी ‘बोल्ड डायरीज’ में कहा ,‘‘ फ्लावर शानदार कोच है और टीम खुशकिस्मत है कि वे हमारे साथ है।’’ वहीं फ्लावर ने कहा ,‘‘हम आरसीबी की कहानी का नया अध्याय लिखेंगे और यह हमारी खुशकिस्मती है। हम इसे लेकर काफी रोमांचित हैं।

प्रमुख खबरें

Ken-Betwa प्रोजेक्ट: Rahul Gandhi का Modi सरकार पर हमला, आदिवासियों का दमन असहनीय

क्या 40 की उम्र में संभव है LLB? BCI के नए नियमों के तहत Age Limit और Career Switch पर एक विशेष रिपोर्ट

JP Nadda की हुई Angioplasty, AIIMS से डिस्चार्ज, जानें Latest Health Update

Satwik-Chirag को मिला Walkover, BWF World Championship 2026 में सीधे प्री-क्वार्टर में एंट्री