By Kusum | May 08, 2025
साई किशोर ने स्टार स्पोर्ट्स के प्रेस रूम कार्यक्रम में चुनिंदा मीडिया से कहा कि, आशू पाजी अपने विचारों को लेकर काफी स्पष्ट रहते हैं। वह खिलाड़ियों से बिना किसी लाग-लपेटे के संवाद करते है। वह अच्छा प्रदर्शन करने पर सबसे पहले तारीफ करने वालों में होते हैं, इसके साथ ही अगर आप टीम की योजना से भटकते है तो वह बता देंते हैं कि उन्होंने ऐसी उम्मीद नहीं की थी। ऐसे में हर खिलाड़ी टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार रहता है।
विटोरी से मिली तारीफ से जुड़े भाषा के सवाल पर साई किशोर ने कहा कि, ये काफी हौसला बढ़ाने वाली बात है। विटोरी ऐसे गेंदबाज रहे हैं जिनसे मैंने बचपन से प्रेरण ली है। उन्हें स्पिन गेंदबाजी में महारथ हासिल थी।
इस 28 साल के गेंदबाज ने कहा कि, जब हमने उनके खिलाफ खेला था तब भी मुझे उनसे बात करने का मौका मिला था और ऐसे बातचीत से काफी मदद मिलती है। किशोर ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी सफलता का श्रेय चेन्नई सुपर किंग्स और उसके करिश्माई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी दिया।