MI vs KKR: जानें कौन हैं अश्विनी कुमार? जिन्होंने कोलकाता के खिलाफ 4 विकेट लेकर मचाया तूफान

By Kusum | Mar 31, 2025

 मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2025 के 12वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर हार्दिक पंड्या की मुंबई टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 में अश्विनी कुमार को मौका मिला है। वहीं इस मौके का सही इस्तेमाल कोई इस 23 वर्षीय खिलाड़ी से सीखे। जिसने अपने डेब्यू मैच में 4 विकेट झटक कर गर्दा उड़ा दिया है। 


अश्विन ने अपने आईपीएल करियर की पहली गेंद पर केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट करके खास उपलब्धि अपने नाम की है। मुंबई के लिए अश्विनी से पहले डेब्यू मैच की पहली गेंद पर अली मुर्तजा, अल्जारी जोसेफ और डेवाल्ड ब्रेविस ने विकेट लिए हैं। इस मैच के जरिए आईपीएल में डेब्यू करने वाले आश्विनी कुमार घातक फॉर्म में दिखे। हालांकि, इसके बाद अश्विन ने तीन विकेट और चटकाए हैं। 


जहां उन्होंने पहला विकेट अजिंक्य रहाणे का झटका तो दूसरा रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल को पवेलियन भेज कर अपने डेब्यू मैच में चार विकेट झटककर इतिहास रच दिया। 


ओवरऑल अश्विनी 10वें गेंदबाज हैं जिन्होंने अपने आईपीएल डेब्यू मैच की पहली गेंद पर विकेट लिया है। अश्विनी से पहले मथीशा पथिराना आखिरी गेंदबाज थे जिन्होंने आईपीएल में ये उपलब्धि अपने नाम की थी। इसके साथ ही अश्विन कुमार ने डेब्यू पर तीन ओवर में 11 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। ये आईपीएल इतिहास में डेब्यू पर किसी गेंदबाज का चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अश्विनी का ये प्रदर्शन डेब्यू पर किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। वहीं आईपीएल में डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड अल्जारी जोसेफ के नाम है जिन्होंने 2019 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 12 रन देकर 6 विकेट झटके थे। 


कौन हैं अश्विन कुमार?

23 वर्षीय अश्विनी कुमार पंजाब के गेंदबाज हैं। अश्विनी ने शेर-ए पंजाब टी20 ट्रॉफी 2024 में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस के स्काउट्स को प्रभावित किया था। अश्विनी ने उस टूर्नामेंट में डेथ गेदंबाजी से काफी प्रभावित किया था। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में पंजाब के लिए डेब्यू किया था, लेकिन उन्हें सिर्फ चार मैच में खेलने का मौका मिला था। अश्विनी ने पंजाब के लिए दो प्रथम श्रेणी और चार लिस्ट ए मैच भी खेले। वहीं अश्विनी को मुंबई ने मेगा नीलामी में 20 लाख रुपये देकर खरीदा था।

प्रमुख खबरें

New Year पर Delhi Police का Mega Plan, चप्पे-चप्पे पर जवान, हुड़दंग मचाया तो सीधा Action

Year Ender 2025: मध्य प्रदेश की वो भयानक घटनाएं जिसने हिला दिया पूरा देश, जानें क्या हुआ

Global Slowdown के बीच अडिग भारत, RBI बोला- देश की Growth Story आगे भी रहेगी दमदार

26/11 Hero सदानंद दाते को मिली Maharashtra Police की कमान, कसाब से लिया था लोहा