IPL 2025 CSK vs MI: ऐसी हो सकती है चेन्नई और मुंबई की प्लेइंग 11, जानें पिच और मौसम का हाल

By Kusum | Mar 22, 2025

आईपीएल 2025 का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 23 मार्च को खेला जाएगा। दोनों ही टीम पांच-पांच बार आईपीएल विजेता रह चुकी हैं। मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या बैन के कारण इस मुकाबले में नहीं खेलेंगे जिनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी संभालेंगे। वहीं चेन्नई की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी। 

ये मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां की पिच स्पिन गेंदबाजों के अनुकूल होती है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे पिच  धीमी होती चली जाती है। जिससे स्पिनर और भी ज्यादा घातक सिद्ध होने लगते हैं। पिच कैसा बर्ताव करती है, उसके हिसाब से मैच के आखिर ओवरों में ड्यू भी बहुत बड़ा फैक्टर रह सकता है। 

  मौसम रिपोर्ट

मैच के दिन यानी 23 मार्च को चेन्नई में गरज के साथ बारिश होने की आशंका है। लेकिन खेल से पहले इसके साफहो जाने का अनुमान भी है। हालांकि, गीली आउटफील्ड के कारण देरी से शुरू होने की संभावना है। हालांकि, मैच के दौरान लगातार बारिश की आशंका नहीं है। शाम के समय 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रह सकता है। 

चेपॉक में दोनों टीमों का प्रदर्शन

चेपॉक में चेन्नई और मुंबई के बीच अब तक 8 मैच खेले जा चुके हैं। चेन्नई के घरेलू मैदान पर मुंबई ने 5 मैच जीते हैं। वहीं चेन्नई 3 मैच ही अपने नाम कर पाई है। एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक टोटल 71 मैच खेले हैं। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 51 मैच जीते हैं। दूसरी ओर 20 में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा है। चेपॉक में मुंबई इंडियंस ने 15 मैच खेले हैं और 8 पर कब्जा जमाया है। 7 में मुंबई को हार भी मिली है। 

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, राहुल त्रिपाठी, शिवम दुबे, दीपक हुड्डा, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी, सैम कर्रन, आर अश्विन, नूर अहमद, मथीशा पथिराना।

मुंबई इंडियंस- रायन रिकेलटन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, रीस टॉप्ले, कर्ण शर्मा।

प्रमुख खबरें

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा