IPL 2025: आरसीबी की हार पर बिफरे दिनेश कार्तिक, बैंगलोर की पिच को लेकर दिया रिएक्शन

By Kusum | Apr 11, 2025

आरसीबी ने आईपीएल2025 में अभी तक पांच मैच खेले हैं। जिनमें उसे महज तीन में ही जीत तो दो में हार झेलनी पड़ी है। आरसीबी ने बैंगलोर में खेले दो मैचों में हार का सामना किया है। उसे दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट से रौंदा। आरसीबी की हार के बाद दिनेश कार्तिक ने पिच पर प्रतिक्रिया दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक ने कहा कि वे पिच क्यूरेटर से बात करेंगे। 


   कार्तिक ने पिच के मामले पर प्रतिक्रिया दी है। हिन्दुस्तान टाइटम्स की खबर के मुताबिक कार्तिक ने कहा कि, हमें उम्मीद थी कि पहले दो मैचों में अच्छी पिच मिलेगी। लेकिन यहां बल्लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण रहा। हमें जैसी भी परिस्थिति मिलती है, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं। लेकिन हम उनसे बात करेंगे, हमें भरोसा है कि वह अपना काम करेंगे। अभी तक ऐसी पिच मिली है जिस पर बल्लेबाजों को मदद नहीं मिली है। 


वहीं आरसीबी फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है। उसने 5 मैच खेले हैं और तीन जीते हैं। आरसीबी को दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी ने कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को हराया था। बैंगलोर को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स, के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। 

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई