IPL 2025 Final PBKS vs RCB: जानें नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े

By Kusum | Jun 02, 2025

आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला मंगलवार, 3 जून को आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजरें अपना पहला खिताब जीतने पर होगी। 

आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स के बीच अभी तक 36 मैच खेले गए हैं। 18 मैच आरसीबी और इतने ही मैच पंजाब ने जीते हैं। आईपीएल 2025 में 3 बार ये टीमें आमने सामने हुई हैं। 2 बार आरसीबी और 1 बार पंजाब ने बाजी मारी है। तीनों मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को कामयाबी मिली है। बतौर कप्तान रजत पाटीदार और श्रेयस अय्यर चाहेंगे कि फाइनल में भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करें।  

पिच रिपोर्ट

इस स्टेडियम में लाल और काली मिट्टी दोनों से बनी हुई पिच है। लाल मिट्टी की पिच अच्छा उछाल देती है, जिससे शॉट्स खेलने में आसानी होती है। वहीं काली मिट्टी की पिच पर उछाल तो सामान्य होता है, लेकिन ये स्पिनरों को मदद करती है। यहां पहली पारी की औसत स्कोर 173 रन है। वहीं क्वालीफायर-2 में दोनों टीमों ने यहां 200 से ज्यादा रन बनाए थे। ऐसे में संभावना है कि एक बार फिर रनों की खूब बारिश होगी। 

अहमदाबाद का मौसम

एक्यूवेदर के अनुसार, 3 जून को अहमदाबाद में अच्छी गर्मी होगी। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने का अनुमान है। मैच के दौरान बारिश की 15 प्रतिशत संभावना है। 

नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े

इस स्टेडियम में अब तक 43 आईपीएल मैच खेले गए हैं। जहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 21 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 22 मैच ही जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन है। 

प्रमुख खबरें

Horoscope 28 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Aditi Rao Hydari Birthday: दो शाही परिवारों से रखती हैं ताल्लुक ये एक्ट्रेस, फिल्मी दुनिया में पहचान

Cyclone Arnab Updates | चक्रवात अर्नब को लेकर आंध्र प्रदेश और ओडिशा में महातैयारी: 4,000 आश्रय स्थल तैयार, NDRF और आपातकालीन बल हाई अलर्ट पर

Jio Platforms के IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, Akash Ambani ने जताया आभार