IPL 2025: साई सुदर्शन ने ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, पूरन सहित कई दिग्गजों को पछाड़ा

By Kusum | Apr 12, 2025

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का क्रेज जारी है। 18वें सीजन में अब तक 25 मैच खेले जा चुके हैं। वहीं 26वां मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा है। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। इस दौरान जीटी के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। जहां सुदर्शन ने 37 गेंदों में 56 रन की पारी खेली तो कप्तान शुभमन गिल ने 38 गेंदों में 60 रन बनाए। इसके साथ ही साई सुदर्शन ने अपनी पारी के दम पर ऑरेज कैप पर कब्जा जमा लिया है।

इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का अब तक प्रदर्शन भले ही बेहद खराब रहा हो, लेकिन उसके स्टार बल्लेबाज नूर अहमद ने सभी गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है। 6 मैचों में पांच हार के बावजूद उन्होंने अब तक 12 विकेट चटकाए हैं और पर्पल कैप अपने पास रखा है। उनको साई किशोर से कड़ी टक्कर मिल रही है। गुजरात के किशोर ने अब तक 10 विकेट चटकाए हैं और वह दूसरे नंबर पर हैं। मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या और खलील अहमद के नाम भी 10 विकेट हैं और सभी किशोर से नीचे तीसरे, चौथे और पांचवें नंबर पर हैं।     

प्रमुख खबरें

Money Laundering Case: TMC MP नदीमुल हक के ठिकानों पर ED Action, क्या है सांप्रदायिक तनाव का कनेक्शन?

Aja Ekadashi 2026: अजा एकादशी व्रत से होता है सभी पापों का नाश

Share Market Today | अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में उबाल, सेंसेक्स 69 अंक फिसला, निफ्टी 23,900 के नीचे खुला

Maihar के Gola Math Temple का रहस्य, एक ही रात में भगवान Vishwakarma ने किया था निर्माण