PBKS vs MI Highlights: पंजाब किंग्स क्वालिफायर-1 में पहुंची, मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से दी मात, प्रियांश-इंग्लिस चमके

By Kusum | May 26, 2025

आईपीएल 2025 के 69वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। जिसे पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से अपने नाम किया। पंजाब किंग्स ने अंक तालिका में टॉप-2 में सीट कंफर्म कर ली है। पॉइंट्स टेबल में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने का एक अतिरिक्त चांस मिलता है। वहीं, मुंबई को अब एलिमिनेटर मैच खेलना पड़ेगा। मुंबई ने लीग चरण के समापन 14 माचों में 16 अंकों के साथ किया। हार्दिक पंड्या की टीम चौथे स्थान पर है जबकि पंजाब किंग्स 14 मैचों में 19 अंकों के साथ टॉप पर काबिज है। 


लक्ष्य  का पीछा करने उतरी पंजाब कि शुरुआत कुछ खास नहीं रही। प्रभसिमरन सिंह (13) पांचवें ओवर में जसप्रीत बुमराह का शिकार बने। इसके बाद जोश इंग्लिस और ओपनर प्रियांश आर्या ने गदर काटा। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 109 रन की अहम पार्टनरशिप की और मुंबई को बैकफुट पर ला दिया। प्रियांश ने 35 गेंदों में 62 रन जोड़े। उन्होंने 9 चौके और दो छक्के लगाए। मिचेल सैंटनर ने 15वें ओवर में प्रियांश को पवेलियन भेजा। सैंटनर ने 18वें ओवर में इंग्लिस को एलबीडब्यू किया। उन्होंने 42 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और तीन छक्के शामिल हैं। कप्तान श्रेयस अय्यर ने पंजाब की जीक की नैया पारी लगाई। उन्होंने 16 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और दो छक्के जड़े। जबकि नेहाल वढेरा दो गेंदों में नाबाद दो रन बनाकर लौटे।


मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 39 गेंदों में 6 चौकों और दो छक्कों की मदद से 67 रन बनाए। सूर्या ने 34 गेंदों में अपनी फिफ्टी भी पूरी की। प्लेऑफ में पहुंच चुकी पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस का ये आखिरी लीग मैच है और दोनों में टॉप-2 को लेकर निर्णायक जंग है। पीबीकेएस और एमआई में से जिसे भी जीत मिलेगी, उसकी टॉप-2 में सीट पक्की हो जाएगी। पॉइंट्स टेबल में टॉप दो स्थान पर रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने का एक  अतिरिक्त चांस मिलता है। 


मुंबई की शुरुआत सधी हुई  थी। रियान  रिकेलटन और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 45 रनों की पार्टनरशिप की। रिकलटन ने 21 गेंदों में पांच चौकों के जरिए 24 रन बनाए। रोहित ने 21 गेंदों में 24 रन बनाए। जिसमें दो चौके और एक सिक्स भी शामिल है। तिलक वर्मा (1) का बल्ला आज नहीं चला। विल जैक्स ने 8 गेंदों में 17 रन की पारी खेली। कप्तान हार्दिक पंड्या ने 15 गेंदों में 25 रन जोड़े। उन्होंने दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। नमन धीर ने 12 गेंदों में दो छक्कों की बदौलत 20 रन बटोरे। नमन और सूर्या ने आखिरी ओवर में विकेटगंवाया। मिचेल सैंटनर एक रन बनाकर नाबाद लौटे। पंजाब के लिए विजयकुमार वैशाख और मार्को यानसन ने दो-दो जबकि अर्शदीप सिंह और हरप्रीत बराड़ ने एक-एक विकेट झटके। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह