IPL 2026: हार के बाद Hardik Pandya का फूटा गुस्सा, बोले- 'हमारे bowlers ने प्लान चौपट कर दिया'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 30, 2026

मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बुधवार को यहां 243 रन का स्कोर खड़ा करने के बावजूद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली छह विकेट की हार के बाद कहा कि उन्हें अपने गेंदबाजों से इस स्कोर का बचाव करने की उम्मीद थी। मुंबई के 244 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स ने हेड (76 रन, 30 गेंद, आठ छक्के, चार चौके) और अभिषेक शर्मा (45 रन, 24 गेंद, तीन छक्के, चार चौके) के बीच पहले विकेट की 8.4 ओवर में 129 रन की साझेदारी के बाद हेनरिक क्लासेन (नाबाद 65 रन, 30 गेंद, चार छक्के, सात चौके) के अर्धशतक से 18.4 ओवर में चार विकेट पर 249 रन बनाकर जीत दर्ज की।

मुंबई के कप्तान ने कहा कि मौजूदा सत्र में उनकी टीम मौकों का फायदा उठाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा, ‘‘यह सत्र कुछ ऐसा ही रहा है। आपको मौके मिलते हैं तो आप उन्हें भुनाते हैं। अगर आप ऐसा नहीं करते तो आपको दुख होता है। इस सत्र में हमारे पास अधिक विकल्प नहीं हैं। मैं अपने गेंदबाजों को दोष नहीं दूंगा। एक पूरी टीम के तौर पर हम वह प्रदर्शन नहीं कर पाए जिसके लिए मुंबई इंडियन्स जानी जाती है। हमारे मालिक और सहयोगी स्टाफ बहुत जुनूनी हैं। उम्मीद है कि हम कोई ना कोई हल जरूर निकाल लेंगे।

प्रमुख खबरें

कम बजट में चाहिए 4G स्मार्टफोन? Lava Bold N4 Lite में मिलेंगे ये खास फीचर्स

Naveen Patnaik के रुख पर बोले Sasmit Patra, Election Commission में मतभेद के बाद CEC दें इस्तीफा

पंजाब में 2029 तक खत्म करेंगे नशा, Amit Shah का AAP सरकार पर बड़ा हमला

भारत में शुरू हुई Apple Pay सर्विस, Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से होगा डिजिटल पेमेंट