IPL 2026: Delhi Capitals की ताकत और कमजोही, पहली बार खिताब जीतना चाहेगी टीम

By Kusum | Mar 28, 2026

आईपीएल 2026 में दिल्ली  कैपिटल्स खिताब का सूखा खत्म करने के लिए उतरेगी। टीम 2008 से ही लीग का हिस्सा है लेकिन एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है। दिल्ली डेयरडेविल्स से दिल्ली कैपिटल्स तक का सफर बेहद रोमांचक रहा। टीम 18 सीजन में केवल एक बार फाइनल खेल पाई है। 2020 में उसे मुंबई इंडियंस से हार का सामना करना पड़ा था। 

दिल्ली कैपिटल्स की ताकत

दिल्ली कैपिटल्स की ताकत की बात करें तो बेन डकेट ने आईपीएल के इस सीजन से नाम वापस ले लिया है लेकिन इसके बाद भी टीम के पास पृथ्वी शॉ, केएल राहुल और पथुम निसांका जैसे ओपनिंग बल्लेबाज के विकल्प हैं। मध्यक्रम में ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी हैं। लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव और आकिब नबी जैसे गेंदबाज हैं। ऑलराउंडर अक्षर पटेल और प्रिंस यादव  जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी से टीम और संतुलित दिखाई देती है। 

दिल्ली कैपिटल्स की कमजोरी

वहीं कमजोरी की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की मौजूदगी पर अभी भी संशय है। स्टार्क जैसे गेंदबाज का न होना दिल्ली के लिए चिंता का विषय है। दिल्ली पिछले सीजन पहले 7 में केवल दो मैच हारी थी। इसके बाद भी प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी। लगातार 4 मैच जीतने के बाद भी बदलाव के कारण संतुलित प्लेइंग 11 नहीं बन पाया। 

प्रमुख खबरें

UP International Trade Show: महिला Self Help Groups ने कंपनियों के साथ किए 30 MoU

LPU के छात्रों की सुरक्षा पर John Brittas ने CM Bhagwant Mann को लिखा पत्र

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस