रोमांचक मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, डेविड मिलर बने DC के लिए विलेन

By Kusum | Apr 09, 2026

आईपीएल 2026 के 14वें मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। जहां गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के जबड़े से जीत छीन कर टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में डेविड मिलर अपनी ही टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए विलेन बन गए। उनकी एक गलती ने गुजरात को हारी हुई बाजी जिता दी। दिल्ली कैपिटल्स को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 36 रन चाहिए थे। ज्यादातर लोगों ने गुजरात की जीत मान ली थी लेकिन डेविड मिलर हार मानने को तैयार नहीं थे। उन्होंने 19वें ओवर में सिराज लगातार तीन गेंदों पर बाउंड्री मारी। विप्रज ने पांचवीं गेंद पर चौका मारा, जिससे दिल्ली को आखिरी ओवर में सिर्फ 13 रन ही बनाने थे। प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर की पहली ही गेंद पर विप्रज ने चौका जड़ा लेकिन अगली गेंद पर आउठ हो गए। आखिरी 4 गेंद पर दिल्ली को 8 रन ही चाहिए थे लेकिन अंतिम तीन गेंद पर मिलर 6 रन ही बना सके। 

जीत के लिए 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली के लिए केएल राहुल ने 52 गेंद में 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 92 रन बनाए। दिल्ली को आखिरी दो  ओर में 36 रन चाहिए थे और मोहम्मद सिराज ने 19वें ओवर में 23 रन दे डाले। डेविड मिलर ने उन्हें दो छक्के और दो चौके लगाकर दिल्ली को मैच में बनाए रखा। 

आखिरी ओवर में दिल्ली को 13 रन की जरूरत थी और प्रसिद्ध कृष्णा की पहली ही गेंद पर विपराज निगम ने चौका जड़ा। अगली गेंद पर निगम आउट हो गए, जबकि चौथी गेंद पर मिलर ने छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद पर मिलर के पास एख रन लेने का मौका था लेकिन उन्होंने कुलदीप को रन लेने से मना कर दिया। आखिरी गेंद पर दो रन की जरूरत थी लेकिन कुलदीप यादव रन आउट हो गए। दिल्ली ने वाइड गेंद के लिए रिव्यू भी लिया जो नाकाम रहा। 

पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर गिल और वॉशिंगटन सुंदर के बीच तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की मदद से गुजरात ने चार विकेट पर 210 रन बनाए थे। मांसपेशी में ऐंठन से उबरकर वापसी करने वाले कप्तान गिल ने 45 गेंद में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से 70 रन बनाए जबकि जोस बटलर ने 27 गेंद में 52 और सुंदर ने 32 गेंद में 55 रन बनाए। 

प्रमुख खबरें

Delhi Weather: राजधानी में बढ़ेगा पारा, IMD ने दी सुहावने मौसम के खत्म होने की जानकारी

चेन्नई में SIT ने ग्रेनाइट कारोबारी R Veeramani पर दर्ज किया नया POCSO केस

Election Commission के SIR प्रोसेस पर उठे सवाल, Kapil Sibal और वकीलों ने CEC के इस्तीफे की मांग की

बिहार MLC Election में JDU विधायक Anant Singh का बागी रुख, जन सुराज प्रत्याशी को दिया समर्थन