IPL 2026 PBKS vs MI Match Highlights | तिलक वर्मा के 'तूफानी' अर्धशतक ने छीनी पंजाब की जीत, मुंबई ने 201 रन का लक्ष्य किया हासिल

By रेनू तिवारी | May 15, 2026

इंडियन प्रीमियर लीग के एक रोमांचक मुकाबले में बृहस्पतिवार को मुंबई इंडियन्स ने मेजबान पंजाब किंग्स को छह विकेट से मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 200 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, जिसे मुंबई ने तिलक वर्मा की आतिशी पारी के दम पर 19.5 ओवर में ही हासिल कर लिया। पंजाब के लिए यह हार बेहद चुभने वाली है, क्योंकि यह उनकी लगातार पांचवीं हार है।

पंजाब के 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई की टीम ने तिलक वर्मा (75 रन, 33 गेंद, छह चौके, छह छक्के) के तेजतर्रार अर्धशतक और विल जैक्स (10 गेंद में नाबाद 25, दो चौके, दो छक्के) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 20 गेंद में 56 रन की अटूट साझेदारी से 19.5 ओवर में चार विकेट पर 205 रन बनाकर जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन (48) ने भी उम्दा पारी खेली।

तिलक ने शेरफेन रदरफोर्ड (20) के साथ भी चौथे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। इससे पहले सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (57 रन, 32 गेंद, छह चौके, चार छक्के) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा प्रियांश आर्य (22) के साथ पहले विकेट के लिए 50 और कूपर कोनोली (21) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़कर पंजाब को ठोस मंच प्रदान किया लेकिन शारदुल (39 रन पर चार विकेट) ने बीच के ओवरों में मुंबई को जोरदार वापसी दिलाई। दीपक चाहर ने भी 36 रन देकर दो विकेट चटकाए। अजमतुल्लाह उमरजई ने हालांकि अंत में 17 गेंद में दो चौकों और चार छक्कों से 38 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर आठ विकेट पर 200 रन तक पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh Heavy Storm | उत्तर प्रदेश में कुदरत का कहर! आंधी-तूफान और बारिश ने ली 111 जानें, सीएम योगी ने राहत कार्यों के लिए झोंकी ताकत

लगातार पांचवीं हार के बाद पंजाब की टीम 12 मैच में 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। मुंबई की टीम नौवें स्थान पर है। उसके 12 मैच में आठ अंक हैं। लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई इंडियन्स को रेयान रिकेल्टन (48) ने तेज शुरुआत दिलाई। रिकेल्टन ने अजमतुल्लाह (36 रन पर दो विकेट) पर छक्के के साथ शुरुआत की और फिर मार्को यानसेन की लगातार गेंदों पर दो चौके और एक छक्का मारा। उन्होंने जेवियर बार्टलेट की लगातार गेंदों पर भी छक्का और चौका मारा। रोहित शर्मा ने भी बार्टलेट पर छक्का जड़ा। मुंबई ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 59 रन बनाए। रिकेटल्टन हालांकि इसके बाद उमरजई की गेंद पर प्रियांश को कैच दे बैठे। उन्होंने 23 गेंद की अपनी पारी में चार छक्के और इतने ही चौके मारे।

इसे भी पढ़ें: Petrol- Diesel Prices Hiked | पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ₹3 का उछाल, जानें आपके शहर के नए रेट्स

नमन धीर (09) ने आते ही अजमतुल्लाह पर छक्का जड़ा लेकिन यानसेन की गेंद पर अर्शदीप को कैच दे बैठे। रोहित भी 25 रन बनाने के बाद युजवेंद्र चहल (32 रन पर एक विकेट) की गेंद पर बोल्ड हो गए। तिलक वर्मा ने बार्टलेट पर लगातार दो चौके मारे। मुंबई के रनों का शतक 12वें ओवर में पूरा हुआ। मुंबई को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 72 रन की दरकार थी। तिलक ने चहल पर छक्के और चौके के साथ रन गति में इजाफा किया जबकि रदरफोर्ड ने भी इस ओवर में छक्का जड़ा।

अजमतुल्लाह ने रदरफोर्ड को बार्टलेट के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। इस ओवर में सिर्फ दो रन बने। तिलक ने 18वें ओवर में यानसेन की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ 25 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस ओवर की अंतिम गेंद को भी दर्शकों के बीच पहुंचाया। मुंबई को अंतिम दो ओवर में 28 रन की जरूरत थी। जैक्स ने अर्शदीप पर छक्का और चौका मारा जिससे ओवर में 13 रन बने। बार्टलेट को अंतिम ओवर में 14 रन का बचाव करना था। जैक्स ने पहली गेंद पर छक्का जड़ा जबकि तिलक ने लगातार दो छक्कों के साथ टीम को जीत दिला दी।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे पंजाब किंग्स को प्रभसिमरन और प्रियांश ने 5.3 ओवर में 50 रन जोड़कर प्रभावी शुरुआत दिलाई। प्रियांश ने चाहर पर चौके से खाता खोला जबकि प्रभसिमरन ने मुंबई की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह पर दो चौके मारे। प्रभसिमरन हालांकि इस बीच भाग्यशाली भी रहे जब स्लिप में नमन धीर ने उनका आसान कैच टपका दिया। प्रियांश ने भी बुमराह पर दो चौके मारे लेकिन चाहर की गेंद पर बोल्ड हो गए।

प्रभसिमरन ने इस बीच शारदुल का स्वागत तीन चौकों के साथ किया। प्रभसिमरन को 28 रन के स्कोर पर दूसरा जीवनदान मिला जब कोर्बिन बॉश (42 रन पर एक विकेट) ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच टपका दिया। कूपर कोनोली ने आठवें ओवर में रघु शर्मा (11 रन पर एक विकेट) पर पारी का पहला छक्का जड़ा और फिर विल जैक्स पर भी दो चौके मारे। प्रभसिमरन ने भी रघु पर लगातार दो छक्के जड़े और फिर बॉश पर छक्के और एक रन के साथ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

पंजाब के रनों का शतक 11वें ओवर में पूरा हुआ। शारदुल ने इसके बाद प्रभसिमरन और कप्तान श्रेयस अय्यर (04) को तीन गेंद के भीतर आउट करके पंजाब को दोहरा झटका दिया। शारदुल पर छक्का जड़ने के बाद प्रभसिमरन ने अगली गेंद पर शॉट दोहराने की कोशिश की लेकिन मिड विकेट पर बॉश को कैच दे बैठे। अय्यर ने शारदुल पर चौके से खाता खोला लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए।

राज बावा ने अगले ओवर में कोनोली (21) को बोल्ड करके पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 111 रन किया। सूर्यांश शेडगे भी आठ रन बनाने के बाद शारदुल की गेंद पर बावा के हाथों लपके गए। उमरजई ने बॉश पर छक्का जड़ा लेकिन इस तेज गेंदबाज ने शशांक सिंह (02) को पगबाधा कर दिया। पंजाब ने 15 ओवर में छह विकेट पर 135 रन बनाए। शारदुल ने इसके बाद मार्को यानसेन (02) को भी पगबाधा किया। पारी के 18वें ओवर में उमरजई (38) ने चाहर की लगातार गेंदों पर चौका और दो छक्के मारे लेकिन अगली गेंद पर जैक्स को कैच दे बैठे।

For the latest scores, match updates, and in-depth coverage, explore Live Cricket Updates in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Madhuri Dixit Birthday: धक-धक से आज भी धड़काती हैं दिल, जानें 90s Queen का दिलचस्प सफर

NEET-UG 2026: दोबारा परीक्षा की तारीख का ऐलान, 21 जून को आयोजित होगा एग्जाम, जानें एडमिट कार्ड और रजिस्ट्रेशन से जुड़े नियम

Foreign Exchange and Fuel Crisis Impact | गोवा और दिल्ली सरकार ने सरकारी खर्च पर लोक सेवकों की विदेश यात्राओं पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

Xi Jinping ने अमेरिका को कहा पतनशील राष्ट्र, Donald Trump ने दिया ऐसा जवाब कि दंग रह गई दुनिया!