IPL 2026: Orange Cap की रेस में पिछड़े विराट कोहली, टॉप-5 में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल को भी फायदा

By Kusum | Apr 23, 2026

बीते बुधवार को आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स की भिड़ंत हुई। जिसे राजस्थान रॉयल्स ने 40 रनों से जीत लिया। वहीं लखनऊ की टीम 160 रन भी चेज नहीं कर पाई और सीजन की चौथी हार अपने नाम की। राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली को पछाड़ दिया है। जिसके बाद वैभव आईपीएल 2026 में अबतक सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। 

आरसीबी के स्टार बल्लेबाज कोहली पांचवें पायदान पर हैं। उन्होंने 6 मैचों में 267 रन बनाए हैं। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार आठवें नंबर पर हैं उन्होंने 6 मैचों में 230 रन बनाए हैं। वहीं सूर्यवंशी के सलामी जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल ने तीन स्थान की छलांग लगाई है। वह अब छठे नंबर पर आ गए हैं। उनके खाते में सात मुकाबलों में 49.00 के औसत से 245 रन हैं। यशस्वी ने लखनऊ के खिलाफ 12 गेंदों में 22 रन ठोके। फिलहाल ऑरेंज कैप अभिषेक शर्मा के सिर पर सजी है। अभिषेक ने सात मुकाबलों में 323 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर एसआरएच के हेनरिक क्लासेन हैं। 

प्रमुख खबरें

ODI World Cup 2027 | Mohammad Kaif ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर दिया बड़ा बयान, फिटनेस और जुनून को बताया अहम

Meta की Mega Deal: CRED में 8,550 करोड़ का निवेश, Kunal Shah संभालेंगे WhatsApp की कमान

मुकेश अंबानी का Jio और NSE ला रहे Mega IPO, Stock Market में 60 हजार करोड़ की हलचल

Tata Motors का EV सेक्टर में बड़ा दांव, 3400 Commercial Vehicles का मिला बंपर ऑर्डर