IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को दी पटखनी, 6 विकेट से खत्म किया दबदबा

By Kusum | Apr 29, 2026

आईपीएल के 40वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को उसके घर में 6 विकेटों से हराया है। वहीं अब तक अजेय रही पंजाब की टीम का घमंड भी रॉयल्स ने मिट्टी में मिला दिया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी पंजाब ने 223 रनों का लक्ष्य दिया जिसे रॉयल्स की टीम ने 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। 

वहीं रॉयल्स की तरफ से यशराज पुंजा को 2 और नांद्र बर्गर और आर्चर को एक-एक विकेट मिला। सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए और अपने चार ओवर केस्पेल में जडेजा को छोड़कर सभी ने 40 से ऊपर रन दिए। जडेजा ने चार ओवर में 32 रन खर्चे। 

वहीं 223 रनों का पीछा करने उतरी रॉयल्स की टीम ने हमेशा की तरह विस्फोटक शुरुआत की और सिर्फ पहली 19 गेंदों में ही 50 रन पूरे कर लिए। टीम का स्कोर 51 रन पर था तब वैभव सूर्यवंशी 16 गेंदों में 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल ने पारी को संभाला। जायसवाल ने 27 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरैल ने 20 गेंदों में 16 रन बनाए। इसके बाद कप्तान पराग और फरेरा ने पारी को संभाला। हालांकि, 16 गेंदों में 29 रन बनाकर फरेरा आउट हुए। 

रॉयल्स को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 58 रन की दरकार थी। शुभम दुबे ने यानसेन की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ रन गति में इजाफा किया लेकिन फर्ग्युसन के अगले ओवर में सिर्फ आठ रन बने। फरेरा ने 18वें ओवर में अर्शदीप की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका मारा जबकि अंतिम गेंद पर दुबे ने भी छक्का जड़ा जिससे अंतिम ओवर में रॉयल्स को 18 रन की जरूरत थी। फरेरा ने इसके बाद फर्ग्युसन पर दो चौकों और एक छक्के से रॉयल्स का पलड़ा भारी किया और फिर यानसेन पर छक्के के साथ 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और टीम को जीत दिलाई।  

प्रमुख खबरें

Guwahati University Student Death | होमस्टे में पंखे से लटकी मिली 22 वर्षीय छात्रा, हत्या या आत्महत्या? जांच में उलझी गुवाहाटी पुलिस

नेपाल में भारी बारिश के बाद Bihar Alert पर, 13 संवेदनशील जिलों में बढ़ी निगरानी

Global Energy संकट के बीच 41 देशों से ईंधन खरीदकर बनाई मजबूत सप्लाई चेन, मोदी को बॉस मानने वाले PM ने भारत को लेकर क्या कहा?

Billie Jean King Cup 2026: इटली बनाम यूक्रेन सेमी-फ़ाइनल, जानें कब और कहाँ देखें फ्री लाइव स्ट्रीमिंग