IPL 2026: फिल सॉल्ट की कैच पर मचा बवाल, माइकल वॉन ने उठाए सवाल

By Kusum | Mar 29, 2026

आईपीएल 2026 का आगाज धमाकेदार रहा। आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। जहां विराट कोहली की 69 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर आरसीबी ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 202 रनों के टारगेट को आसानी से 15.4 ओवर में ही चेज कर दिया। हालांकि, इस मैच के दौरान एक विवाद हुआ, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अंपायर के फैसले पर भी सवाल उठाए। इसे आईपीएल 2026 की पहली कॉन्ट्रोवर्सी भी कहा जा रहा है। 

अंपायर ने तुरंत फैसला थर्ड अंपायर की ओर रेफर किया। रिप्ले में थर्ड अंपायर ने देखा कि सॉल्ट मिड विकेट पर बाउंड्री लाइन के काफी नजदीक थे। ये कहना मुश्किल था कि उन्होंने बाउंड्री रोप को छुआ है या नहीं। मगर थर्ड अंपायर ने कहा मुझे कुशन में कोई हलचल नहीं दिख रही है। जिस वजह से उन्होंने क्लासेन को आउट दिया। 

हालांकि, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का कुछ अलग मानना है। उन्होंने X पर मुद्दे को उठाते हुए लिखा कि, मुझे ऐसा लगा जैसे पैर ने बाउंड्री स्पंज को छुआ हो, ये आरसीबी के लिए एक बड़ा फैसला है। समझ नहीं आता कि आप ये कैसे बता सकते हैं और पूरी तरह से पक्का कर सकते हैं कि पैर का कोई हिस्सा स्पंज को नहीं छुआ है.. और स्पंज हिल गया... थोड़ा सा इशारा...।

प्रमुख खबरें

Instagram का नया Instants Feature: अब Photos होंगी Auto-Delete, कोई नहीं ले पाएगा Screenshot!

Google का Game-Changer अपडेट: 25 करोड़ कारों में Android Auto बदलेगा ड्राइविंग का पूरा एक्सपीरियंस

NEET Exam विवाद: China के Gaokao से क्यों सबक नहीं लेता भारत का Education System?

महंगे Jet Fuel और हवाई प्रतिबंधों का असर, Air India ने कई International Flights में की कटौती।