मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या हुए वैभव सूर्यवंशी के मुरीद, जानें क्या कहा?

By Kusum | Apr 08, 2026

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला गया। जो बारिश के खलल के कारण 11-11 ओवर का हुआ और रॉयल्स की टीम ने इसे अपने नाम कर लिया। वहीं इस मुकाबले से पहले वैभव सूर्यवंशी और जसप्रीत बुमराह के बीच घमासान होने की चर्चा थी। क्योंकि, 15 वर्षीय खिलाड़ी पहली बार जसप्रीत बुमराह का सामना करना था। हुआ भी कुछ ऐसा ही, जहां वैभव और बुमराह के बीच रोमांचक घमासान देखने को मिला। वैभव ने बुमराह की गेंदों पर छक्के जड़ कर हर किसी को चौंका दिया। 

वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या सूर्यवंशी के खेल से बेहद प्रभावित हुए। जब राजस्थान रॉयल्स ने 27 रनों से आसान जीत दर्ज की तो दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने एक-दूसरे से हाथ मिलाकर शिष्टाचार निभाया और ठीक उसी समय कैमरों में पंड्या और सूर्यवंशी के बीच हुई एक बेहद प्यारी बातचीत कैद हो गई। 

हार्दिक पंड्या ने जैसे ही सूर्यवंशी से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ बढ़ाया वह एक पल के लिए रुक गए और वैभव इस पल को देखकर अभिभूत नजर आए। इसके बाद हार्दिक पंड्या ने सूर्यवंशी को बार-बार थपथपाया जो उनके खेल के प्रति हार्दिक के समर्थन का प्रतीक था।

हार्दिक ने युवा खिलाड़ी की जमकर तारीफ की। हार्दिक पंड्या ने कहा कि ये देखना काफी दिलचस्प है कि 15 साल का लड़का जिस तरह से खेला, वह कमाल का था। मैच की तैयारी के दौरान उसके बारे में इतनी ज्यादा चर्चा हुई। वह जिस तरह से वह बल्लेबाजी करता है जिस तरह की निडरता उसमें है जिस तरह के शॉट्स वह खेलता है वह देखना अद्भुत है। मैं उसके भविष्य के लिए उसे ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। 

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter