IPL 2026: Virat Kohli का आईपीएल करियर होगा खत्म! RCB के नए मालिक कोहली से करना चाहते हैं बात

By Kusum | Mar 28, 2026

आईपीएल की मौजूदा विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स के नए मालिक टीम को काफी आगे ले जाा चाह रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने कुछ कदम उठाने का फैसला किया है। आरसीबी के नए वाइस चेयरमैन सत्यन गजवानी ने बताया है कि वह विराट कोहली से बात करना चाहते हैं। 

गजवानी ने बताया कि विराट से बात करने का मोटिव ये समझना रहेगा कि वह भविष्य को लेकर क्या सोच रहे हैं। गजवानी ने पीटीआई से कहा कि, विराट बेहतरीन खिलाड़ी हैं और हम शुक्रगुजार हैं कि हम उनके साथ पार्टनर होंगे। जब डील पूरी हो जाएगी तब हम निश्चित तौर पर कोहली से बात करना चाहेंगे और समझना चाहेंगे कि वह आगे को लेकर क्या सोच रहे हैं। निश्चित तौर पर हमारी उनसे और उनकी टीम से बात होगी ताकि हम समझ सकें कि उनके लक्ष्य क्या हैं और हम कैसे उनकी सफलता में योगदान दे सकते हैं। 

कोहली का करियर देखा जाए तो ज्यादा लंबा दिखता नहीं है। वह इंटरनेशनल टी20 को अलविदा कह चुके हैं और टेस्ट भी नहीं खेलते हैं। कोहली अब सिर्फ वनडे खेलते हैं। ऐसे में उनके करियर को लेकर कई तरह के सवाल खड़े होते रहते हैं। उनकी उम्र भी अब इस बात की जवाब देती है कि किंग कहे जाने वाले इस खिलाड़ी का करियर ज्यादा लंबा नहीं है। 

प्रमुख खबरें

UNGA में Shehbaz Sharif ने अलापा कश्मीर राग, Donald Trump के हस्तक्षेप का किया दावा

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया