IPL 2026: तीनों फॉर्मेट में खेलना आसान नहीं.., ऑरेंज कैप जीतने के बाद यशस्वी जायसवाल का बयान

By Kusum | Apr 08, 2026

मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की 27 रनों की बेहतरीन जीत हुई। इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। इस दौरान जायसवाल ने अपनी पारी को लेकर खुलकर बात की। बारिश के कारण से 11-11 ओवर के हुए मैच में यशस्वी जायसवाल ने महज 32 गेंदों में नाबाद 77 रन ठोके जिसमें 10 चौके और 4 छक्के भी शामिल थे। 

वहीं यशस्वी ने माना कि हर फॉर्मेट में ढलना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि, हर बार तीनों फॉर्मेट में खेलना आसान नहीं होता पर मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं। मैं नए-नए शॉट्स सीखने और विकेट को समझने पर ध्यान दे रहा हूं। मैं बस ये देखता हूं कि टीम को क्या चाहिए। अगर मुझे पता है कि किस परिस्थिति में कौन सा शॉट खेलना है तो मैं उसी हिसाब से खेलता हूं। 

यशस्वी ने वैभव सूर्यवंशी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वैभव को खेलता देख उन्हें खुद मोटिवेशन मिलता है। दोनों मैदान पर लगातार बात करते हैं और यशस्वी उन्हें निडर होकर खेलने का हौसला देते हैं। 

फिलहाल, राजस्थान रॉयल्स लगातार 3 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। वहीं मुंबई इंडियंस 3 मैचों में महज 1 जीत के साथ 7वें नंबर पर है।

प्रमुख खबरें

Delhi Pollution: प्रदूषण की रियल टाइम निगरानी और 30 EV रोड स्वीपर खरीदेगी दिल्ली सरकार

Delhi Police ने सौरभ भारद्वाज और Jarnail Singh समेत कई कार्यकर्ताओं पर दर्ज की FIR

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया