IPL Auction 2022। दीपक चाहर की भी बल्ले-बल्ले, चेन्नई ने 14 करोड़ में खरीदा

By अंकित सिंह | Feb 12, 2022

इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। सबसे पहले शिखर धवन की बोली लगाई गई। शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने आठ करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा। राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ रुपये में रविचंद्रन अश्विन को खरीद लिया। श्रीलंका के हरफनमौला वानिंदु हसरंगा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 10 करोड़ 75 लाख रूपये में खरीदा। जबकि हरफनमौला सनराइजर्स हैदराबाद ने आठ करोड़ 75 लाख रूपये में वाशिंगटन सुंदर को खरीदा। आईपीएल नीलामी के इतिहास में युवराज सिंह के बाद दूसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन। मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख में खरीदा। सैम बिलिंग्स और रिधिमान साहा को किसी ने नही खरीदा। दीपक चाहर को लेकर भी टीमों ने दिलचस्पी दिखाई। दीपक चाहर को लेकर पहले बोली चेन्नई सुपर किंग और दिल्ली कैपिटल ने लगाई। बाद में राजस्थान रॉयल्स भी मैदान में आई। आखिरकार दीपक चाहर को 14 करोड में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। श्रेयस अय्यर को 12 करोड़ 25 लाख में केकेआर ने खरीदा है। स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को राजस्थान रॉयल्स ने पांच करोड़ रूपये में खरीदा है। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सात करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कैगिसो रबाडा को पंजाब किंग्स ने नौ करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को राजस्थान रॉयल्स ने आठ करोड़ रूपये में खरीदा। भारत के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा।

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग की आखिरी मेगा नीलामी शनिवार को शुरू हुई जिसमें श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ियों पर सभी फ्रेंचाइजी की नजरें होंगी। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपरजाइंट्स के जुड़ने के बाद दस टीमों की लीग के लिये दो दिवसीय नीलामी में 590 क्रिकेटरों की बोली लगेगी जिसमें 227 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इस साल दस से ज्यादा क्रिकेटरों पर दस करोड़ से अधिक की बोली लग सकती है और कुछ तो 20 करोड़ के आसपास भी जा सकते हैं। अय्यर सबसे महंगे साबित हो सकते हैं जबकि शार्दुल और ईशान किशन पर भी अच्छी बोली लगने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

World Cup: एक्स्ट्रा टाइम में Alvarez और Martinez का कमाल, स्विट्जरलैंड को हराकर Argentina सेमीफाइनल में

World Cup: Embolo के Red Card पर भड़के Swiss कोच, बोले- इस नियम ने हमारा खेल बर्बाद कर दिया

Twisha Sharma Death Case: AIIMS ने फॉरेंसिक रिपोर्ट CBI को सौंपी, जिम्नास्टिक बेल्ट बनी अहम सबूत

Dhamaal 4 का WorldWide धमाका, Global Box Office पर अजय देवगन की फिल्म की सुनामी