2027 से बढ़ जाएगी आईपीएल मैचों की संख्या? द्विपक्षीय सीरीज में आएगी कमी, चेयरमैन का बड़ा बयान

By Kusum | Apr 03, 2026

आईपीएल का 19वां सीजन खेला जा रहा है जिसके अभी तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। वहीं आज, 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत होगी। 31 मई तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 74 मुकाबले खेले जाएंगे। लेकिन अगले साल यानी 2027 में आईपीएल मैचों की संख्या बढ़ सकती है। आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने कहा है कि आईपीएल विंडो बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। 

दरअसल, धूमल ने द फाइनेंशियल टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि, पिछले कुछ समय से देखने को मिल रहा है कि द्विपक्षीय सीरीज में लोगों की रुचि खत्म हो रही है। जिस कारण से इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसे बड़े देश अपनी खुद की टी20 लीग लेकर आए। उनके अनुसार, अगर ऐसा ही रहा तो हर देश सिर्फ उन्हीं द्विपक्षीय सीरीज पर ध्यान देगा जो आर्थिक रूप से उन्हें फायदा पहुंचाए। इस स्थिति में ही आईपीएल विंडो को बढ़ाया जा सकता है। 

प्रमुख खबरें

VVS Laxman बोले Shreyas Iyer बनेंगे सफल कप्तान, रणनीति और तैयारी को सराहा

सितंबर में FADA ने दर्ज की रिकॉर्ड पैसेंजर व्हीकल बिक्री, 32 फीसदी उछाल

West Bengal Bypolls: रेजीनगर में विधायक Humayun Kabir गिरफ्तार, नंदीग्राम में तनाव के बीच मतदान

US-Paraguay फोरम के बाद 10 देशों की दो टूक, लैटिन अमेरिका में तुरंत बंद हों Iran की साजिशें