पिछले साल IPL क्यूं नहीं खेला, केवल BCCI ही जवाब दे सकता है: स्मिथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 22, 2019

जयपुर। आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने कहा कि केवल बीसीसीआई ही जवाब दे सकता है कि उसने आईपीएल के पिछले चरण में उन्हें खेलने की अनुमति क्यों नहीं दी गयी थी। स्मिथ और डेविड वार्नर पर गेंद से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद प्रतिबंध लग गया था जिसके बाद बीसीसीआई ने इन दोनों को आईपीएल से भी बाहर कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: बांग्लादेश के क्रिकेटर मेहदी हसन ने 21 साल की उम्र में रचाई शादी

स्मिथ ने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘मैं सभी मैचों के लिये उपलब्ध हूं और बीसीसीआई ही जवाब देगा कि मुझे पहले खेलने की अनुमति क्यों नहीं दी गयी थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैदान पर वापसी करना शानदार है और मैं टूर्नामेंट में अच्छा खेलने को बेताब हूं। ’’

प्रमुख खबरें

Kusal Mendis ने England के खिलाफ 82 गेंदों में पूरा किया ODI शतक, बनाए कई रिकॉर्ड

Daiichi मामले में Fortis Healthcare को Supreme Court से झटका, फॉरेंसिक ऑडिट का आदेश बरकरार

Asian Games Archery: Dhiraj Bommadevara की अगुवाई में भारतीय दल करेगा अभियान का आगाज

South Africa ने पहले ODI में Australia को 67 रन से हराया, Matthew Breetzke का शतक