दो अलग-अलग कंपनियों ने 5 साल के लिए खरीदे IPL के मीडिया राइट्स ! 44,075 करोड़ रुपए में हुई नीलामी

By अनुराग गुप्ता | Jun 13, 2022

नयी दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मीडिया राइट्स हासिल करने के लिए कंपनियों के बीच जमकर मुकाबला हुआ। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आईपीएल के टीवी और डिजिटल राइट्स को दो अलग-अलग कंपनियों ने हासिल कर लिया है। साल 2023-2027 के लिए आईपीएल के मीडिया राइट्स 44,075 करोड़ रुपए में बिके हैं। 

आपको बता दें कि आईपीएल के मीडिया राइट्स के लिए 12 कंपनियों ने टेंडर फॉर्म खरीदे थे। लेकिन रिलायंस, स्टार और सोनी के बीच कड़ा मुकाबले देखने को मिला। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जिन दो कंपनियों ने मीडिया राइट्स हासिल किए हैं, उनके नाम क्या-क्या हैं। माना जा रहा है कि सोमवार की देर शाम या फिर मंगलवार तक सारी जानकारियां सामने आ जाएंगी।

सूत्रों ने बताया कि अगले पांच साल के लिए सोनी ने टीवी के मीडिया राइट्स पर सबसे ज्यादा बोली लगाई है। जबकि डिजिटल राइट्स के लिए जियो ने लंबा दांव लगाया है। 

इसे भी पढ़ें: आईपीएल मीडिया अधिकार: अमेजन हटा, अब स्टार, वायकोम18, सोनी और जी के बीच होगी दौड़ 

दूसरी सबसे महंगी लीग है IPL

भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) को आईपीएल के एक मैच के बदले में 105 करोड़ रुपए से ज्यादा पैसा मिल सकता है। ऐसे में आईपीएल दुनिया की दूसरी सबसे महंगी लीग बन गई है। आपको बता दें कि पहले नंबर पर अमेरिका की नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) है। जिसके हर मुकाबले के राइट्स के लिए 133 करोड़ रुपए बोर्ड को मिलते हैं।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्तूबर को घटस्थापना, मां दुर्गा पूजा के लिए नोट करें जरूरी Samagri List

Vatican से 7 अक्टूबर 1950 को Mother Teresa को मिली थी Missionaries of Charity की मंजूरी

RBI Monetary Policy | आम जनता को बड़ा झटका! RBI ने 4 साल बाद बढ़ाया रेपो रेट, अब 5.5% हुई दर, अब महंगे होंगे होम, कार और पर्सनल लोन

PM Narendra Modi के जनप्रतिनिधि के 25 वर्ष पूरे, CM योगी ने दी बधाई