IPL Trade में मची खलबली, Hardik Pandya के लिए 7 टीमों में होड़, CSK-KKR रेस में सबसे आगे

By Ankit Jaiswal | Jul 01, 2026

आईपीएल के अगले सत्र से पहले खिलाड़ी बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और इस बार सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को लेकर हो रही हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार, मुंबई इंडियंस से अलग होने का फैसला करने के बाद हार्दिक अब कई फ्रेंचाइजी की पहली पसंद बन गए हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए सात टीमें रुचि दिखा चुकी हैं, जिससे आगामी खिलाड़ी ट्रेड विंडो काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस दौड़ में थोड़ी देर से कदम रखा, लेकिन अब वह मजबूत दावेदार बनकर उभरी हैं। माना जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद टीम को लंबे समय के लिए अनुभवी भारतीय खिलाड़ी की जरूरत महसूस हो रही हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि यदि हार्दिक चेन्नई से जुड़ते हैं तो कप्तानी उन्हें मिलेगी या नहीं, इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

दूसरी ओर कोलकाता नाइट राइडर्स एक नए कप्तान की तलाश में हैं। ऐसे में हार्दिक पांड्या उनके लिए केवल हरफनमौला खिलाड़ी ही नहीं बल्कि नेतृत्व का भी बड़ा विकल्प साबित हो सकते हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स भी उन्हें लंबी अवधि की योजना के तहत कप्तानी की जिम्मेदारी देने को तैयार बताए जा रहे हैं। इससे साफ है कि हार्दिक के सामने केवल टीम बदलने का नहीं, बल्कि अपने भविष्य की भूमिका तय करने का भी महत्वपूर्ण अवसर है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच बातचीत के विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा हैं। इनमें नकद सौदा, खिलाड़ियों की अदला-बदली या मिश्रित समझौते जैसे कई विकल्प शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी भी फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक रूप से किसी समझौते की पुष्टि नहीं की है।

बता दें कि आईपीएल में किसी भी खिलाड़ी के ट्रेड के लिए संबंधित खिलाड़ी की सहमति सबसे महत्वपूर्ण शर्त होती हैं। ऐसे में हार्दिक पांड्या की प्राथमिकता भी इस पूरे घटनाक्रम में अहम भूमिका निभाएगी। यदि किसी टीम में उन्हें कप्तानी नहीं मिलती, तो उनके फैसले पर उसका असर पड़ सकता है।

सूत्रों के अनुसार, दो पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों वाली फ्रेंचाइजी ने भी हार्दिक में रुचि दिखाई थी और शुरुआती स्तर पर कप्तानी का प्रस्ताव भी सामने आया था। हालांकि शुरुआती बातचीत किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी। फिर भी आने वाले दिनों में नए सिरे से बातचीत होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या अकेले ऐसे बड़े भारतीय खिलाड़ी नहीं हो सकते जिनका इस बार ट्रेड देखने को मिले। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि मुंबई इंडियंस को हार्दिक के भविष्य पर फैसला लेने के बाद टीम के एक अन्य प्रमुख खिलाड़ी को लेकर भी रणनीति तय करनी होगी। ऐसे में एक सौदे का असर दूसरे संभावित ट्रेड पर भी पड़ सकता है।

फिलहाल सभी की नजरें मुंबई इंडियंस के अगले कदम पर टिकी हुई हैं। यदि नकद सौदे या खिलाड़ी अदला-बदली पर सहमति बनती है तो आईपीएल के अगले सत्र से पहले सबसे बड़े ट्रेड में से एक देखने को मिल सकता हैं। आने वाले दिनों में स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।

प्रमुख खबरें

Piyush Goyal को BJP में बड़ी जिम्मेदारी, क्या Modi Cabinet में अब होगा फेरबदल?

Galle Test: India ने Sri Lanka को समेटा, 178 रनों की विशाल बढ़त हासिल; जीत की तरफ कदम!

20 साल छोटी Shubhra Shetty को डेट कर रहे हैं Anurag Kashyap, खुलकर की प्यार की बातें

Meta पर California में मुकदमा शुरू, अमेरिकी राज्यों ने 1.4 लाख करोड़ डॉलर का हर्जाना मांगा