IPL 2026 RCB vs SRH: चिन्नास्वामी में भिडे़गी आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें, जानें कैसी होगी पिच?

By Kusum | Mar 28, 2026

आईपीएल की मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला आज यानी शनिवार, 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। बेंगलुरु आरसीबी का होम ग्राउंड है, लेकिन पिछले साल यहां हुए हादसे के बाद आरसीबी को इस मैदान पर महज 5 ही मैच खेलने का मौका मिलेगा।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लगभग एक साल से कोई मैच नहीं खेला गया है। इसके बावजूद यहां कि पिच में कोई बदलाव नहीं आया है। ये कि पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है और छोटी बाउंड्री भी उन्हें सपोर्ट करती है। ऐसे में उम्मीद है कि आरसीबी वर्सेस एसआरएच एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला होगा। टॉस जीतने वाली टीम के पहले गेंदबाजी करने की पूरी संभावना है, क्योंकि यहां टारगेट का पीछा करना आसान होता है। हालांकि, इस दौरान ड्यू का भी थोड़ा प्रभाव रहता है। अब टी20 क्रिकेट में कोई भी स्कोर पूरी तरह से सुरक्षित नहीं माना जाता लेकिन 220 से ऊपर के किसी भी स्कोर को इस मैदान पर एक अच्छा टोटल माना जाता है। 

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के आईपीएल के आंकड़े

मैच- 100

पहले बैटिंग करके जीते गए मैच- 43

टारगेट का पीछा करके जीते गए मैच- 53

टॉस जीतकर जीते गए मैच- 53

टॉस हारकर जीते गए मैच- 43

हाईएस्ट स्कोर-287/3

लोएस्ट स्कोर - 82

हाईएस्ट स्कोर इन चेज- 186/3

प्रति विकेट औसत रन- 27.98

 प्रति ओवर औसत रन- 8.82

पहले बल्लेबाजी करने का औसत स्कोर- 166.26

हेड टू हेड रिकॉर्ड

आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत आईपीएल के इतिहास में कुल 25 बार हुई है। जिसमें दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है। हैदराबाद ने इस दौरान 13 तो आरसीबी ने 12 मैच जीते हैं। हालांकि, पिछले 5 मुकाबलों में आरसीबी ने तीन बार एसआरएच को हराया है। 

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir Assembly: राज्य का दर्जा बहाली प्रस्ताव पर BJP का कड़ा विरोध

Dylan Sprouse और Barbara Palvin बने माता-पिता, लेबर डे पर घर आई नन्हीं राजकुमारी, पहली क्यूट तस्वीर वायरल!

SEBI ने Vinod Adani और 11 पक्षों को दी राहत, शेयरधारिता मामले में बंद की जांच

Rabi Campaign 2026: 10 राज्यों को 1,082 Crore Fund, Shivraj बोले- किसान हित ही एकमात्र Priority