नवंबर के पहले पखवाड़े में पांच कंपनियों के आईपीओ, 27,000 करोड़ रुपये जुटने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2021

नयी दिल्ली। करीब एक महीने के अंतराल के बाद प्राथमिक बाजार की रौनक फिर लौटने जा रही है। नवंबर के पहले पखवाड़े में पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस और पॉलिसीबाजार की मूल कंपनी पीबी फिनटेक सहित पांच कंपनियों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) आ रहे हैं। इन आईपीओ से 27,000 करोड़ रुपये से अधिक जुटने की उम्मीद है। इस दौरान जिन तीन अन्य कंपनियों के आईपीओ आने हैं उनमें केएफसी और पिज्जा हट का परिचालन करने वाली सफायर फूड्स इंडिया, एसजेएस एंटरप्राइज और सिगाची इंडस्ट्रीज शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्राफा कारोबारियों को धनतेरस पर आभूषणों की बिक्री अच्छी रहने की उम्मीद

उन्होंने कहा कि विशेषरूप से प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों को बेहतर प्रीमियम मिल रहा है। इस साल 2021 में अभी तक 41 कंपनियों ने आईपीओ से 66,915 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इनके अलावा पावरग्रिड कॉरपोरेशन द्वारा प्रायोजित पावरग्रिड इनविट ने आईपीओ से 7,735 करोड़ रुपये और ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट ने आईपीओ से 3,800 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर