आईपीएस अधिकारियों को पुलिस की छवि सुधारने के लिए काम करना चाहिए : अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 02, 2021

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के युवा अधिकारियों से पुलिस की छवि सुधारने के लिए जरूरी कार्य करने को कहा। साथ ही, यह भी कहा कि जनता के साथ संवाद और जनसंपर्क बढ़ाने की आवश्यकता है। गृह मंत्रालय के एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से भारतीय पुलिस सेवा के 72 वें बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने या कठोर कार्रवाई करने के आरोप लगते हैं, इसलिए उन्हें न्यायोचित कार्रवाई करने की दिशा में काम करना चाहिए। शाह ने कहा, ‘‘न्यायोचित कार्रवाई का तात्पर्य स्वाभाविक कार्रवाई से है और पुलिस को कानून समझना चाहिए तथा सही चीज करनी चाहिए। ’’

इसे भी पढ़ें: आप विधायक आतिशी की मुश्किलें बढ़ी, आय- संपत्ति में मिलान नहीं होने पर आयकर ने भेजा का नोटिस

उन्होंने युवा पुलिस अधिकारियों से सावधानीपूर्वक काम करने को कहा क्योंकि कानून व्यवस्था बरकरार रखना और आपराधिक न्याय प्रणाली सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी है तथा इसमें थोड़ी सी जल्दबाजी से किसी के साथ अन्याय हो सकता है। शाह ने पुलिस कांस्टेबल के कल्याण पर जोर देते हुए कहा कि पुलिस अधिकारियों को अपने पूरे जीवन में इसके लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस में सबसे कठिन ड्यूटी कांस्टेबल की होती है, इसलिए यह बहुत जरूरी है कि उन्हें सभी जरूरी सुविधाएं दी जाए और उनके प्रति संवेदनशील रहा जाए।

प्रमुख खबरें

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता

Bibek Debroy: दिल्ली मतदाता सूची पुनरीक्षण में दिवंगत अर्थशास्त्री का नाम, चुनाव आयोग हटाएगा