Iran attacks inside Pakistan: इब्राहिम रईसी से मिले जयशंकर, इधर ईरान ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर कर दी एयर स्ट्राइक

By अभिनय आकाश | Jan 17, 2024

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी संग हाथ मिलाती तस्वीरों ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। जयशंकर ने 15 जनवरी को ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाह्यान से मुलाक़ात की थी। इसके ठीक एक दिन बाद ही आधी रात को ईरान की तरफ से आतंक की पनाहगाह पाकिस्तान के टेरर कैम्प को निशाना बनाने की खबर ने खलबली मचा दी। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में जैश उल-अदल आतंकवादी समूह से संबंधित दो ठिकानों पर हमला किया और उन्हें नष्ट कर दिया। स्थनीय मेहर समाचार एजेंसी ने बताया कि कुहे सब्ज़ क्षेत्र में लक्षित जैश उल-अदल के ठिकाने आतंकवादी समूह के सबसे बड़े अड्डों में से एक थे। ईरानी राज्य मीडिया ने बताया कि इन ठिकानों पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया गया और उन्हें नष्ट कर दिया गया। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमले में छह लोग घायल

हमलों की रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब क्षेत्र में पहले से ही चनाव चरम पर है। गाजा में इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के व्यापक रूप से फैलने की आशंका है। पिछले महीने ही पाकिस्तान के आतंकवादी समूहों ने ईरान के सिस्तान-बलूचिस्तान के एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया था। इस हमले में 12 पुलिसकर्मी मारे गए थे। इसके बाद ईरान ने पाकिस्तान को अपनी सीमा में मौजूद आतंकवादियों को नियंत्रित करने की धमकी दी थी।    

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र दबाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, राहुल गांधी ने युवाओं से गैर-कानूनी हिरासत का रिकॉर्ड रखने को कहा

पंजाब में बिगड़ी कानून व्यवस्था, Raja Warring ने CM Bhagwant Mann से मांगा इस्तीफा

Top 10 Breaking News 14 October 2026 | Air India Hijack Scare | Parvinder Singh Jhotta Murder | Bihar Ganga Accident | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

वकील Nilesh Ojha ने CBI को सौंपे पेन ड्राइव और वीडियो, Disha Salian जांच में नया मोड़