थैक्यू बोलकर, होर्मुज में फंसे भारत के 37 जहाज को बचाने उतरा ईरान

By अभिनय आकाश | Mar 11, 2026

वो मित्र देश जिसके साथ भारत का रिश्ता सदियों पुराना है, सांस्कृतिक है, ऐतिहासिक है और रणनीतिक भी है। आज पश्चिम एशिया में जंग छिड़ी हुई है। जहां 28 फरवरी 2026 को अमेरिका और इजराइल के संयुक्त हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता आया अली खामने की जान चली गई। ईरान इसे शहादत बता रहा है। कह रहा है कि यह शहादत है और दुनिया भर में सदमा पसरा हुआ है। लेकिन भारत ने इस दर्द में ईरान का पूरा साथ दिया है और अब ईरान ने खुद भारत को थैंक यू बोल दिया है। और फिर भारत के विदेश मंत्री ने फोन घुमाया ईरान के विदेश मंत्री को। लेकिन तभी खेल हुआ चीन की तरफ से हारमुद स्टेट में और चीन ने वहां बड़ा खेल कर दिया। और बड़ा सवाल यहीं पर खड़ा हो गया कि क्या भारत के जहाजों की सुरक्षा हारमूज में ईरान करेगा? चलिए जानते हैं इस सबसे बड़े सवाल का जवाब इस एपिसोड में। अब सबसे पहले जान लीजिए ईरान ने भारत को थैंक्यू में क्या कहा?

इसे भी पढ़ें: लाखों भारतीयों पर UAE का सबसे बड़ा ऐलान, ये क्या कर आए मोदी?

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराची से फोन पर काफी देर बात की। दरअसल जयशंकर ने खुद सोशल मीडिया पर लिखा कि हम लोगों ने क्या बातचीत की। तो इस दौरान उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं के बीच मौजूदा हालात क्षेत्रीय तनाव स्टेट ऑफ हरमूज में शिपिंग सिक्योरिटी पर विस्तृत चर्चा हुई। यानी कि सबसे मेन पॉइंट था स्टेट ऑफ आर्मच। दोनों पक्षों ने आगे संपर्क बनाए रखने पर सहमति भी जताई और यह बातचीत 2026 में कई बार हुई है। एक बार नहीं कम से कम यह तीसरी बार है जिससे साफ है कि भारत ऊर्जा सुरक्षा और भारतीय नाविकों जहाजों की सुरक्षा के लिए सक्रिय कूटनीति चला रहा है। तो वहीं ईरान ने इस फोन कॉल में स्पष्ट किया कि वह स्टेट ऑफ हार्मोस को फिलहाल पूरी तरह बंद नहीं कर रहा है। 

प्रमुख खबरें

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता में पाकिस्तान और कतर की भूमिका पर भड़के अमेरिकी सीनेटर, याद दिलाया बिन लादेन का इतिहास

Telegram Ban India Controversy | ऐप स्टोर्स से हटा टेलीग्राम, सरकार ने मेसेज एडिटिंग फीचर बंद करने के दिए निर्देश

मैं समस्याओं को सुलझाने वाला हूँ, Donald Trump ने Benjamin Netanyahu को संभालने का दावा किया, US-Iran Peace Talks के बीच इजराइल से बढ़े मतभेद

Iran US Talks 2026 | Strait of Hormuz पर आर-पार! ईरान ने ट्रंप के फुल कंट्रोल के दावे को नकारा, कहा- हमारे नियमों से चलेगा जलमार्ग