ईरान ने दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में एक नए परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण कार्य किया शुरू: सरकारी मीडिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2022

ईरान ने शनिवार को देश के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में एक नए परमाणु ऊर्जा संयंत्र का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। ईरान के सरकारी टीवी ने यह खबर दी। विश्व शक्तियों के साथ इस्लामिक गणराज्य के परमाणु समझौते से अमेरिका के हटने के बाद ईरान पर लगाए गए व्यापक प्रतिबंधों के कारण उत्पन्न तनाव के बीच यह निर्माण शुरू हुआ है। यह घोषणा ऐसे वक्त आई है जब पुलिस की हिरासत में एक युवती की मौत के बाद देश भर में शुरू हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों से ईरान हिल गया है।

इसे भी पढ़ें: नवनियुक्त सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर बोले हमला होने पर भारत के साथ जंग को तैयार पाकिस्तान

ईरान के बुशहर के दक्षिणी बंदरगाह पर एक परमाणु ऊर्जा संयंत्र है तथा कई भूमिगत परमाणु केंद्र भी हैं। ‘करून’ के निर्माण की घोषणा ऐसे वक्त आई है जब ईरान ने दो सप्ताह से भी कम समय पहले कहा था कि उसने देश के भूमिगत फोर्डो परमाणु केंद्र में 60 प्रतिशत शुद्धता पर समृद्ध यूरेनियम का उत्पादन शुरू कर दिया है। इस कदम को देश के परमाणु कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण वृद्धि के रूप में देखा जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand के Hazaribagh में बड़ा Encounter, सुरक्षाबलों ने 4 खूंखार Maoist को किया ढेर

Mexican Fish Taco में लगाएं देसी तड़का, इस Quick Recipe से डिनर बनेगा शानदार

Delhi में पहली बार CAPF Leadership Conference, PM Modi करेंगे अध्यक्षता, सुरक्षा पर होगा महामंथन

Women Reservation पर Lok Sabha में गरजे Amit Shah, INDI गठबंधन बन रहा है रोड़ा