ब्रिटिश ध्वज वाले टैंकर को ईरान ‘कुछ दिनों’ में कर सकता है मुक्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2019

तेहरान। ईरान ने रविवार को इस बात का संकेत दिया कि जुलाई में संवेदनशील खाड़ी जलक्षेत्र में जब्त किए गए ब्रिटिश ध्वज वाले टैंकर को वह ‘कुछ दिनों’ में मुक्त कर सकता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मौसावी ने सरकार टेलीविजन को बताया कि स्वीडन के मालिकाना हक वाले जहाज को मुक्त करने के लिए ‘जरूरी कदम’ उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कानूनी प्रक्रिया का अंतिम चरण चल रहा है और इंशाअल्लाह आने वाले कुछ दिनों में जहाज मुक्त हो जाएगा।’’

इसे भी पढ़ें: ब्रिटिश एयरवेज के 4,300 पायलट हड़ताल पर, सभी उड़ानें रद्द होने से 3 लाख लोग प्रभावित

हालांकि उन्होंने इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं दी। स्टेना इम्पोरो नाम के इस जहाज को जब्त करने के कदम को जैसे को तैसा के रूप में देखा जा रहा था क्योंकि इससे पहले ब्रिटिश प्रशासन ने ईरान के टैंकर को जिब्राल्टर में जब्त कर लिया था। अधिकारियों को संदेह था कि यह जहाज सीरिया में तेल लेकर जा रहा है जो यूरोपीय संघ के प्रतिबंधों का उल्लंघन है।

प्रमुख खबरें

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना