Iran crisis : पुतिन ने नेतन्याहू और पेजेश्कियान से बात की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2026

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान पर अमेरिका की हमले की धमकी के बीच शुक्रवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर बाच की और पश्चिम एशिया में उत्पन्न संकट की स्थिति पर चर्चा की।

विज्ञप्ति के मुताबिक ‘‘रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। इस दौरान पश्चिम एशिया और ईरान की स्थिति पर चर्चा हुई।’’

इसमें कहा गया कि पुतिन और पेजेश्कियान के दौरान बातचीत के दौरान ईरान और पूरे क्षेत्र के आसपास की स्थिति को शीघ्र सामान्य करने का आह्वान किया। विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘दोनों नेताओं ने इस बात पर गौर किया कि तेहरान और मॉस्को का ईरान और पूरे क्षेत्र में तनाव को जल्द से जल्द कम करने के पक्ष में एक रुख है। उन्होंने उभरते मुद्दों को केवल राजनीतिक और कूटनीतिक माध्यमों से हल करने की अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।’’

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव के मुताबिक ईरान और पश्चिम एशिया में स्थिति ‘अत्यंत तनावपूर्ण है और राष्ट्रपति तनाव कम करने के लिए अपने प्रयास जारी रखे हुए हैं’’।

रूसी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ ने राजनयिक समाधान के लिए ईरान के समक्ष वाशिंगटन की मांगों को रेखांकित किया।

तास ने फ्लोरिडा में इजराइली-अमेरिकी परिषद द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में विटकॉफ के भाषण को उद्धृत किया, ‘‘मुझे उम्मीद है कि कूटनीतिक समाधान निकल आएगा।

चार मुद्दे हैं: परमाणु संवर्धन और मिसाइलें जिन्हें कम करने की आवश्यकता है। उनके पास मौजूद समय में दो टन परमाणु सामग्री है जो 3.67 से 60 प्रतिशत तक संवर्धित है। निश्चित रूप से उनके मोहरे हैं जिनका समाधान किया जाना चाहिए।’’

विटकॉफ ने कहा, ‘‘अगर वे अंतरराष्ट्रीय समुदाय में लौटना चाहते हैं, तो हम इन चारों मुद्दों को कूटनीतिक रूप से हल कर सकते हैं, और यह बहुत अच्छा होगा। मुझे लगता है कि दूसरा विकल्प बुरा है।

प्रमुख खबरें

तिरहुत शिक्षक सीट पर BJP प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह 594 मतों से विजयी

Chhath Puja: Delhi में 1,400 से ज्यादा घाटों पर होगी व्यवस्था, विदेशी राजनयिक भी होंगे आमंत्रित

Himachal Pradesh के नाहन में दो गुटों में हिंसक झड़प के बाद 29 अक्टूबर तक धारा 144 लागू

ICC ODI Rankings: शीर्ष स्थान से फिसलीं Smriti Mandhana, Laura Wolvaardt बनीं नंबर 1