ईरान ने दागी लॉन्ग रेंज बैलेस्टिक मिसाइलें, पूरा अस्पताल उड़ा दिया

By अभिनय आकाश | Jun 19, 2025

ईरान और इजरायल के बीच जंग सातवें दिन में प्रवेश कर गई है। हर गुजरते दिन के साथ दोनों की तरफ से एक दूसरे पर किए जा रहे हमले भीषण होते जा रहे है। ईरानी मिसाइलों ने दक्षिणी इजराइल में एक प्रमुख चिकित्सा सुविधा और तेल अवीव में स्टॉक एक्सचेंज की इमारत को निशाना बनाया है। ईरान ने इजरायल के एक अस्पताल को निशाना बनाया है। ईरान ने इजरायल पर लॉन्ग रेंज बैलेस्टिक मिसाइलें दागी हैं और इससे इजरायल को नुकसान हो रहा है। इजरायल के अस्पताल पर इस तरह के हमले की ये पहली तस्वीर है। जहां ईरान ने इजरायल के सरोका अस्पताल को निशाना बनाया। हमले में सरोका अस्पताल में अफरा तफरी मच गई और लोग वहां से भागते दिखें। अस्पताल को भी इस हमले में नुकसान हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: Modi के साथ गंदा खेल करने वाले थे ट्रंप, अपनी सूझबूझ से भारत ने अमेरिकी साजिश को कैसे मिट्टी में मिलाया?

रिपोर्टों में कहा गया है कि इजराइल ने मध्य ईरान में अराक और खोंडब के निवासियों को खाली करने की चेतावनी जारी की है। इस बीच, इजरायल और ईरान के बीच लड़ाई जारी रहने के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया है कि अमेरिका भी इस संघर्ष में शामिल हो सकता है। "मैं ऐसा कर सकता हूं, मैं ऐसा नहीं भी कर सकता। मेरा मतलब है, कोई नहीं जानता कि मैं क्या करने जा रहा हूं," डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के साउथ लॉन में संवाददाताओं से कहा, मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने के बीच जब इजरायल ने तेहरान में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमलों की जिम्मेदारी ली, जिसमें ईरान का "आंतरिक सुरक्षा मुख्यालय" भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

Delhi Airport की सालाना यात्री क्षमता 12.5 करोड़ होगी, 10 साल का मास्टर प्लान तैयार

Formula E भारत में वापसी को उत्सुक, सह-संस्थापक लोंगो ने मेजबानी की इच्छाशक्ति मांगी

Indonesia में 7.7 तीव्रता के Earthquake से 51 लोगों की मौत, 5 हजार बेघर हुए

Himachal Pradesh में मूसलाधार बारिश से 118 सड़कें ठप, 5 जिलों में Orange Alert जारी