Khamenei on India Muslim: भारत को लेकर बोलना ईरान को पड़ गया भारी, दोस्त इजरायल ने कहा- जल्द ही आजादी मिलने वाली है

By अभिनय आकाश | Sep 17, 2024

भारत से अच्छे संबंध होने के बावजूद ईरान ने ऐसा कांड कर दिया है, जिससे हर भारतवाशी गुस्से से भर उठेगा। ईरान को भी मुस्लिम देशों का नेता बनने का शौक चढ़ गया है। अपने इसी शौक के चक्कर में ईरान ने भारत से पंगा ले लिया है। लेकिन ये ईरान को बहुत महंगा पड़ने वाला है। भारत और इजरायल ने मिलकर ईरान को सबक सिखा दिया है। दरअसल, पांच बजकर 16 मिनट पर भारत को लेकर खामनेई का एक ट्वीट आता है। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनई ने कहा है कि भारत में मुसलमानो का उत्पीड़न हो रहा है। उन्होने सोशल मीडिया एक्स पर यह बात कही और दुनियाभर के मुसलमानों के बीच एकजुटता की जरूरत बताई। खामेनई ने लिखा कि अगर हम म्यामार, गाजा, भारत या किसी अन्य स्थान पर किसी मुस्लिम को होने वाली पीड़ा से बेखबर है तो हमें खुद को मुसलमान नहीं मानना चाहिए। यानी ईरान ने भारत के मुसलमानों की तुलना गाजा और म्यामांर के रोहिंग्याओं से कर दी। 

इसे भी पढ़ें: सुन्नी भीड़ पर गोलियां, बहाई को मरने पर कब्र भी नसीब नहीं, भारतीय मुसलमानों को पीड़ित बताने वाले ईरान को आईना दिखाने वाली रिपोर्ट

भारत ने तो ईरान को जवाब दिया ही वहीं इजरायल ने तो उसकी बोलती बंद करा दी। भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने तो ईरान के सुप्रीम लीडर को टैग करते हुए लिखा कि खामनेई तुम अपने ही लोगों के हत्यारे हो, उनका दमन करने वाले हो। इजरायल, भारत समेत सभी लोकतांत्रिक देशों में मुस्लिम पूरी स्वतंत्रता के साथ रहते हैं। लेकिन ईरान में ही लोगों का दमन होता है। लेकिन ईरान के लोगों को जल्द ही आजादी मिलने वाली है। यानी ईरान को इजरायल ने सीधी सीधे चेतावनी दे डाली है और  बता दिया है कि वहां कुछ बड़ा खेल होने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: भारत से पंगा लेने के मूड में था ईरान, मुसलमानों पर दिया ज्ञान, 4 घंटे में ही मोदी सरकार ने कर दिया तगड़ा इलाज

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के इस कथित आरोप पर अब भारत की ओर से भी प्रतिक्रिया सामने आई है। भारत के विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों का कड़े शब्दों में जवाब दिया है और खामेनेई के बयान की निंदा की है।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत में अल्पसंख्यकों पर टिप्पणी करने वाले देशों को दूसरों के बारे में कोई भी टिप्पणी करने से पहले अपना रिकॉर्ड देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम ईरान के सर्वोच्च नेता के भारत में अल्पसंख्यकों के संबंध में की गई टिप्पणियों की कड़ी निंदा करते हैं। ये गलत सूचना पर आधारित और अस्वीकार्य हैं। 

प्रमुख खबरें

Kochi Metro का नाम बदलने की कोई मंजूरी नहीं दी: केरल सीएम VD Satheesan

लुटेरों ने बीच समुंदर लूटा हथियारों से भरा जहाज, 6 भारतीय बंधक, कैसे हुआ ये सब?

महंगी Skin Treatment की छुट्टी! रक्षाबंधन पर इस खास Natural Ubtan से चेहरे पर लाएं जबरदस्त ग्लो

US Nuclear Industry भारत के SHANTI Act नियमों पर चार सितंबर तक देगा विस्तृत सुझाव