US-Israel से बातचीत से पहले Iran की प्रेशर पॉलिटिक्स, Hormuz में बिछाईं बारूदी सुरंगें!

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2026

ईरान की अर्धसरकारी समाचार एजेंसियों के बृहस्पतिवार को प्रकाशित एक चार्ट से संकेत मिलता है कि देश के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने युद्ध के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री बारूदी सुरंगें बिछा दी हैं। यह रिपोर्ट आईएसएनए समाचार एजेंसी और तस्नीम से आई, जिसे रिवोल्यूशनरीगार्ड की करीबी माना जाता है। चार्ट में जहाजों द्वारा उपयोग किए जाने वाले मार्ग ‘ट्रैफिक सेपरेशन स्कीम’ पर फारसी में “खतरे का क्षेत्र” अंकित किया गया एक बड़ा घेरा दिखाया गया है।

यह स्पष्ट नहीं है कि रिवोल्यूशनरी गार्ड ने उक्त मार्ग में बिछाई गई कथित सुरंगों को हटाया है या नहीं। माना जा रहा है कि यह कदम ईरान, इजराइल और अमेरिका के बीच संभावित वार्ता से पहले दो सप्ताह के युद्धविराम के दौरान दबाव बनाने की रणनीति के तौर पर उठाया गया है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में BJP ने शुरू की चुनावी तैयारी, 2027 के लिए विस्तारक योजना के संयोजकों की सूची जारी

Shiv Sena UBT नेता प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड के दो आरोपी Prayagraj से ठाणे लाए गए

संगठन की मजबूती के दम पर तय हो सीटों का बंटवारा: Anupriya Patel

Siliguri में हिंदू दुकानों से Biryani और पूजा सामग्री खरीदने की अपील वाले पोस्टरों पर विवाद