ओमान टैंकर हमले में ईरान ने अमेरिका के आरोपों को किया खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2019

तेहरान। ईरान ने शुक्रवार को अमेरिका के इन आरोपों को खारिज किया कि ओमान की खाड़ी में बृहस्पतिवार को दो तेल टैंकरों पर हुए हमलों के पीछे तेहरान का हाथ है। इसने कहा कि अमेरिका के आरोप ‘‘निराधार’’ हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ द्वारा लगाए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मोस्वी ने इस बात पर जोर दिया कि तेहरान संकटग्रस्त नौकाओं की ‘‘मदद’’ करने और चालक दल के सदस्यों को ‘‘बचाने’’के लिए वहां पहुंचा था।

गौरतलब है कि अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने विदेश मंत्रालय के फॉगी बॉटम मुख्यालय में बृहस्पतिवार को कहा था कि यह अमेरिका सरकार का आकलन है कि ओमान की खाड़ी में आज हुए हमलों के लिए ईरान जिम्मेदार है। उन्होंने कहा था कि उनका आकलन खुफिया जानकारी, इस्तेमाल किए गए हथियारों, अभियान को अंजाम देने के लिए आवश्यक विशेषज्ञता के स्तर, पोतों पर ईरान के इसी प्रकार के हालिया हमलों और इस तथ्य पर आधारित है कि इलाके में मौजूद किसी अन्य छद्म समूह के पास इस स्तर का हमला करने के लिए संसाधन और दक्षता नहीं है। पोम्पिओ ने कहा था कि ईरान को कूटनीति का जवाब आतंकवाद, रक्तपात, बल प्रयोग से नहीं, बल्कि कूटनीति से देना चाहिए। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह