ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने अमेरिका को दी धमकी, कहा- भयंकर बदला लेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 03, 2020

तेहरान। अमेरिकी हमले के बाद इराक के हशद अल शाबी संगठन ने अपने लड़ाकों को शुक्रवार को सतर्क रहने के लिए कहा। अमेरिकी हमले में संगठन के उप प्रमुख और शीर्ष ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी मारे गए थे। असैब अहल अल-हक के प्रमुख कैस अल-खजाली ने लिखित बयान में कहा कि आगामी जंग को देखेते हुए सभी लड़ाकों को निश्चित रूप से तैयार रहना चाहिए और एक बड़ी जीत हमारा इंतजार कर रही है। 

इसी बीच ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने शुक्रवार को कहा कि ईरान और ‘‘क्षेत्र के आजाद देश’’ रेवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर कासिम सुलेमानी की हत्या का अमेरिका से बदला लेंगे। रूहानी ने ईरान सरकार की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक बयान में कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि महान राष्ट्र ईरान और क्षेत्र के अन्य आजाद देश अपराधी अमेरिका के इस जघन्य अपराध का बदला लेंगे।

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर