ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनी ने कहा, अमेरिका के साथ कोई युद्ध नहीं होगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2019

तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनी ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका के साथ कोई युद्ध नहीं होने जा रहा। यह जानकारी उनकी अधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है। सरकारी अधिकारियों को दिए एक भाषण में खामेनी ने कहा कि तेहरान और अमेरिका के बीच जो हुआ वह एक सैन्य मुठभेड़ के बजाय संकल्प का परीक्षण था।

खामेनी डॉट आइआर वेबसाइट ने उनके हवाले से कहा है कि कोई युद्ध नहीं होने जा रहा है। ना तो हम और ना ही वह (अमेरिका) युद्ध चाहता है। वे जानते हैं कि यह उनके हित में नहीं है। अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भी मंगलवार को कहा कि अमेरिका ईरान से युद्ध नहीं चाहता। हालांकि उन्होंने कहा कि तेहरान पर दबाव बनाकर रखा जाएगा।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह